MP: हॉस्टल अधीक्षक ने गुस्से में कर दी स्टूडेंट्स की पिटाई, Video Viral होती ही कार्रवाई

मध्य प्रदेश के खरगोन से छात्रावास अधीक्षक की ओर से छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जहां इस घटनाक्रम का लगभग डेढ़ साल पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो के सामने आते ही अधीक्षक के खिलाफ एक्शन भी लिया गया है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह लगभग डेढ़ साल पहले का बताया जा रहा है, जब अधीक्षक ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को मुर्गा बनाकर पीटा था, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अधीक्षक बच्चों को पीटते नजर आ रहे हैं।

Khargone

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिखाई दे रहा है कि, छात्रावास अधीक्षक कुछ बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं, जहां-वह उन्हें चप्पल नुमा किसी वस्तु से पीट रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही हड़कंप मच गया, जहां इसके बाद कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधीक्षक को हटाते हुए निलंबित कर दिया गया है।

जारी किए गए आदेश में लिखा गया है की, कडवा सांवले, अधीक्षक (प्राथमिक शिक्षक), उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावाम, मण्डलेश्वर द्वारा छात्रावास में निवासरत छात्रों के साथ मारपीट एवं प्रताडित करने का वीडियो वायरल हुआ है। सांवले का उक्त कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 नियम 3 के विपरीत होकर अपने पदीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही का द्योतक है।

अतः कडवा सांवले, अधीक्षक, (प्राथमिक शिक्षक) उत्कृष्ट आदिवासी बालक छात्रावाम, मण्डलेश्वर को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में सांवलें का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड, सेगांव में नियत किया जाता है। इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये भी पढ़े- Indore News: ये क्या?, DAVV के नए कुलपति को कांग्रेस नेताओं ने दिए काले गुलाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+