Sagar News: दिग्विजय सिंह ने महिलाओं को मंच पर बैठाया, खुद नेताओं संग नीचे बैठे

सागर जिले में कांग्रेस की बैठक के दौरान सुरखी विधानसभा से केवल दो महिला नेत्रियां शामिल हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री ने इनके साहस को सलाम किया और मंच पर बैठाकर खुद नेताओं संग नीचे जाकर बैठे।

sagar Digvijay singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर में सुरखी विधानसभा मंडल-सेक्टर की बैठक के दौरान यहां से सामने आई केवल दो महिला नेत्रियों का हौसला बढ़ाया, उनका सम्मान किया और मंच पर बैठाया। सबसे हैरत की बात पूर्व सीएम ने मंच खाली कर खुद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नीचे बैठे और महिला नेत्रियों को सम्मान दिया।

कांग्रेस में अब बदलाव की बयार नजर आ रही है। बड़े-बडे़ नेता जमीन पर नजर आ रहे हैं, कारण चुनाव आने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में दिग्विजय सिंह की सक्रियता और उनकी कार्यशैली नजर आ रही है। बुधवार को उन्होंने सागर जिले के मंडल और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली थी। सुरखी विधानसभा से प्रभारियों की बैठक की बारी आई तो पता चला कि महिला नेत्रियों में केवल दो महिलाएं इस बैठक में आई हैं। कारण बता किया तो बताया गया कि यहां मंत्री गोविंद सिंह के खिलाफ कोई बात नहीं करता, दहशत के कारण कांग्रेस पदाधिकारी बैठकों तक में नहीं जाते हैं। इसके बाद दिग्विजय सिंह महिला नेत्री व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रमिला सिंह राजपूत व महिला नेत्री धरम कुमारी के साहस की सराहना करते हुए उन्हें मंच पर बैठाकर सम्मान दिया। इनता ही नहीं उन्होंने पूरा मंच खाली करवाया और नेताओं व पदाधिकारियों के साथ खुद मंच से नीचे आकर बैठे। संभवतः सागर में पहली दफा महिला पदाधिकारियों का इस तरफ सम्मान किया गया।

sagar Digvijay singh

मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। स्थानीय विधायक व मंत्री की दहशत की वजह से केवल 2 महिला कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुईं। पूर्व सीएम ने उन दोनों महिला कार्यकर्ताओं के साहस को प्रणाम करते हुए उन्हें मंच पर ससम्मान बैठाया और बाकि सभी कार्यकर्ताओं के साथ वे मंच से नीचे बैठे। उन्होंने एक-एक करके कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर उनका भाषण कराया, उनकी बातें सुनी और बाद में उनके सभी सवालों के जवाब दिए।

Recommended Video

    सागर: दिग्विजय सिंह बोले- भाजपा और जनसंघ के लोग अब दुखी हैं, सियासत गरमाई

    सागर कांग्रेस का गढ़ था, 1990 से हार रहे, क्या कारण है, विरोध क्यों होता है?
    पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बैठक की शुरुआत में संबोधित करते हुए कहा कि क्या कारण है कि आखिरी बार सागर से कांग्रेस का विधायक सन 90 में जीता। क्या कारण है कि कांग्रेस लगातार हार रही है, लेकिन कांग्रेस का जो गढ़ रहा हो वो कांग्रेस का विरोध करने वाली विधानसभा कैसे बन गई? ये हम जानना चाहते हैं? उन्होंने कहा मुझे जानकारी मिली है कि सागर विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार फर्जी वोटर जोड़े गए हैं उसके सुधार के लिए बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट की जांच करो और फर्जी वोटरों के नाम कटवाओ।

    सागर विधानसभा में महिलाओं को सौंपा मंच, नीचे आकर बैठे
    सागर विधानसभा क्षेत्र की मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा आयोजित सागर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को मंच पर बैठाया और सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंच के नीचे बैठे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव सुने व उनके जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर एकजुटता के साथ पार्टी का काम करें और कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+