MP में बीजेपी छोड़ कांग्रेस के हुए दीपक जोशी के 'मन की बात', ज्वाइन करने के पहले PM मोदी का Tweet किया री-ट्वीट

एमपी में आधा चुनावी साल बीतने के बाद ज्येष्ठ महीने के पहले दिन दीपक जोशी कांग्रेस के हो गए। लेकिन उससे कुछ घंटे पहले किए गए गए ट्वीट-रीट्वीट चर्चा का विषय बने है कि आखिर दीपक का मन कहां है?

deepak joshi

Deepak Joshi: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले सियासी दलों में उथल-पुथल मचना शुरू हो गई है। बीजेपी को अलविदा कह चुके दीपक जोशी भी उसी कड़ी का हिस्सा है। लेकिन कांग्रेस में शामिल होने कुछ घंटे पहले दीपक ने पीएम मोदी का ट्वीट री-ट्वीट किया।

बुध पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री के उस ट्वीट को दीपक ने री-ट्वीट किया है। जिमसें पीएम मोदी द्वारा सभी को बुध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गई थी। इसी के साथ उन्होंने चम्पत राय के ट्वीट को री-ट्वीट किया।

इस बीच यह भी चर्चा शुरू हो गई है कि दीपक जोशी ने भले ही कांग्रेस ज्वाइन कर ली। लेकिन उनका मन है कहां? क्या उनकी नाराजगी सिर्फ एमपी के पार्टी नेताओं से रही? केन्द्रीय स्तर पर उनके दिल में बीजेपी के प्रति कुछ जगह बाकी है।

deepak joshi re tweet

'समय ही हर बात सिद्ध करेगा। ईमानदारी मेरी विरासत हैं, मेरी पूंजी हूं, वो मेरे साथ हैं। प्रणाम पिताजी, जय हिंद। जय परशुराम। जय श्री राम'। बीजेपी में रहते दीपक जोशी का यह आखिरी ट्वीट था। इस मैसेज के जरिये जोशी ने अपने दिल की कई बातों का समेटा है।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के वक्त दीपक जोशी के समर्थकों ने उनके पिता 'कैलाश जोशी' अमर रहे, नारे लगाये। इस माहौल ने सिंधिया के बीजेपी ज्वाइन करने के वक्त को याद दिलाया। तीन साल पहले सिंधिया ने जब बीजेपी का दामन थामा था, तो उनके समर्थकों ने माधव राव सिंधिया अमर रहे के नारे लगाए थे।

bjp left deepak joshi

दीपक के पिता कैलाश जोशी एमपी की राजनीति के संत माने जाते थे। जनसंघ से लेकर बीजेपी के गठन फिर बाद में उनका कैरियर और पार्टी एक दूसरे का पर्याय थे। उसी धारा को दीपक भी आगे बढ़ाते गए और तीन बार विधायक चुने गए। अब कांग्रेस के होने के बाद सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट के कवर इमेज कांग्रेस नहीं बल्कि पिता की लगाईं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+