शहीद रमाशंकर की बेटी ने शिवराज सरकार को दिया जवाब, कह दिया ना
भोपाल जेल काण्ड में शहीद रमाशंकर यादव की बेटी ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वो राज्य की किसी जेल में काम नहीं करेंगी।
भोपाल। बीते दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय जेल में भागने वाले आतंकियों ने जिन हेड कांस्टेबल वार्डर रमाशंकर यादव की हत्या की थी, उनकी बेटी ने जेल की नौकरी करने से साफ मना कर दिया है।
शहीद रमाशंकर यादव की बेटी ने जेल गार्ड की नौकरी के लिए मना कर दिया है।
रमाशंकर की 24 वर्षीय बेटी सोनिया यादव ने कहा है कि मैं जेल गार्ड के पद से ज्यादा योग्य हूं। बकौल सोनिया, सरकार अगर मुझे अच्छी नौकरी देगी तो ही मैं उसे स्वीकार करूंगी।

गौरतलब है कि सोनिया ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वो राज्य की किसी जेल में काम नहीं करेंगी।
सोनिया ने कहा था...
सोनिया ने कहा था कि मेरे पिता की हत्या के बाद अगर मुझे नौकरी मिलेगी तो मैं कहीं भी काम करने को तैयार हूं लेकिन मध्य प्रदेश की किसी जेल में काम नहीं करुंगी।
गौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के 8 आतंकी बीते महीने केन्द्रीय जेल से भाग निकलने में कामयाब हो गए थे।
इस दौरान उन्होंने रमाशंकर यादव की हत्या कर दी थी। हालांकि बाद में सभी एनकाउंटर में मारे गए थे, जिस पर कई सवाल किए जा रहे हैं।
न्यायिक जांच के आदेश
राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।
हालांकि पहले इस मामले में एनआईए जांच की बात कही गई थी लेकिन बाद में सरकार इससे पीछे हट गई। आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर मामले की जांच अब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसके पांडे करेंगे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications