सास के वियोग में बहू ने रोते रोते तोड़ दिया दम

गुना में अपनी सास के वियोग मे बहू अनीता ने रोते रोते तोड़ दिया दम, सास बहू का प्रेम बना इलाके में चर्चा का विषय।

गुना, 21 मई। अब तक तो आपने सास और बहू के आपसी झगड़े के किस्से ही सुने होंगे लेकिन हम आपको ऐसी सास और बहू के प्यार के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। गुना में एक बहू ने अपनी सास के वियोग में रो रो कर अपनी जान दे दी। महज 5 दिन में ही सास और बहू दोनों इस संसार को छोड़कर चली गई।

deadbody
पूरा मामला गुना के मोहरी गांव का है। मोहरी गांव में रहने वाली मोलिया बाई और उनकी बहू अनीता के बीच काफी प्रेम था। अपनी चाची सास मोलिया बाई के लिए बहू अनीता का बहुत ज्यादा लगाव था। 5 दिन पहले सास मोलिया बाई की मौत हो गई। मोलिया बाई की मौत से उनके परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मोलिया की मौत का सबसे ज्यादा गहरा सदमा उनकी बहू अनीता को लगा।
5 दिन तक रोती रही अनीता
अपनी सास मोलिया बाई की मौत को लेकर बहू अनीता काफी दुखी हो गई। 2 दिन रो कर घर के अन्य सदस्यों के आंसू तो थम गए लेकिन अनीता अपनी सास की याद में लगातार रोती रही। 5 दिन तक अनीता अपनी सास मोलिया बाई की याद में आंसू बहाती रही। घर के अन्य सदस्यों ने अनीता को बहुत समझाया लेकिन अनीता के आंखों से आंसू बहना बंद नहीं हुए।
रोत रोते हो गई बहू अनीता की मौत
बहू अनीता को उसके घर के सदस्य बार बार समझाइश देकर ढांढस बंधाते हुए रोने से रोकते रहे लेकिन 32 साल की बहू अनीता अपनी सास मोलिया बाई की याद को अपने दिल और दिमाग से नहीं हटा पा रही थी। लगातार रोने की वजह से अनीता के सिर में दर्द शुरु हो गया और धीरे धीरे अनीता की तबीयत बिगड़ने लगी। जिस दिन अनीता की सास मोलिया बाई की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के लिए ले जाया गया, उसी दिन अनीता ने भी दम तोड़।
सास बहू का ये प्रेम इलाके में बन गया चर्चा का विषय
आमतौर पर सास बहू के झगड़े ही देखने और सुनने को मिलते हैं। झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि बात कोर्ट कचहरी तक भी पहुंच जाती है लेकिन सास मोलिया बाई और बहू अनीता का एक दूसरे के प्रति प्रेम इतना ज्यादा था कि सास के वियोग में अनीता ने भी रोते रोते अपने प्राण त्याग दिए। सास बहू का ऐसा प्रेम इलाके के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+