Datia News: दतिया में भारी बारिश के चलते राजगढ़ किले की दीवार ढही, 2 की मौत, 9 दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Datia Wall Collapsed: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। दतिया जिले में भारी बारिश के चलते भीषण हादसा हो गया है। राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढहने से 9 लोग दब गए हैं। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है।

पड़ोसियों ने मलबे में से 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 2 शव निकाले हैं। मलबे में दबे तीन बच्चों समेत 5 लोगों को निकालने का काम चल रहा है।

Datia Wall Collapsed

Recommended Video

    दतिया में भारी बारिश के चलते राजगढ़ किले की दीवार ढही, 2 मजदूरों की मौत 9 दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    पड़ोसी राहुल रजक ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकले तो देखा तो किले की दीवार गिर गई है। हमने दो लोगों को तत्काल बाहर निकला और हॉस्पिटल भेजा। डॉयल 100 को फोन लगाया तो एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को निकालने में मदद करने लगा।

    फिलहाल, मौके पर कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद है। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं और स्थानीय लोगो को शांत करवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू की गति धीमी होने का आरोप लगाकर सुबह करीब 8 बजे हंगामा कर दिया।

    उनका कहना था कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है।सुबह 4 बजे से मलबा हटाया रहा है। लेकिन रेस्क्यू टीम एक भी आदमी को बाहर नहीं निकाल पाई है। यहां रास्ता काफी संकरा है। कोई भी बड़ा वाहन यहां नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। गेट के मुहाने पर दो पोकलेन मशीन और एक जेसीबी आकर खड़ी है।उसे भीतर लाने के लिए बाहरी हिस्से की बांउड्री वॉल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लोग गैंती-फावड़े की मदद से मलबा हटा रहे हैं।

    वही दतिया विधायक राजेंद्र भारती भी मौके पर पहुंच गए हैं।उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं न घटें, इसकी तैयारी जिला प्रशासन को पहले से करके रखना चाहिए।हालात बिगड़े हुए हैं। अभी जो तैयारी है, वह नाकाफी हैं।शासन-प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की तत्काल आर्थिक मदद की जाए। घायलों को इलाज के लिए दो-दो लाख की मदद की जाए।प्रशासन जल्द से जल्द मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+