Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: विशालकाय अजगर ने जिंदा सियार को निगल लिया, फिर जो हुआ... वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Damoh News: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। 12 फीट लंबे अजगर ने देखते ही देखते सियार को अपना शिकार बना लिया। वहां मौजूद गांववालों ने इसका वीडियो बना लिया है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

घटना तेंदूखेड़ा और नरगुंवा के बीच भोंडीमाल गांव की बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक गांव के कुछ किसान 7 दिन पहले अपने खेतों में काम कर रहे थे। अचानक उन्हें सियार के चिल्लाने की आवाज़ आई।

damoh news python jackal video

पहले तो किसानों ने ध्यान नहीं दिया। उन्हें लगा कि पास के जंगल से कोई जानवर शिकार कर रहा होगा। पर जब सियार के चिल्लाने की आवाज़ तेज़ हुई, तो किसान उस तरफ गए।

वहां का नज़ारा देखकर उनके होश उड़ गए। एक विशाल अजगर सियार को मुंह में दबाए हुए था। अजगर का फटा मुंह देखकर सबकी हालत खराब हो गई। वह जान की भीख मांगते हुए उस सियार को धीरे-धीरे निगल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा नज़ारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। इतने बड़े अजगर को देखकर सभी हैरान थे।

एक किसान ने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और इस घटना का वीडियो बनाने लगा। बेचारा सियार जान बचाने के लिए छटपटा रहा है, लेकिन अजगर के आगे उसकी एक न चली। वीडियो बना रहे किसान भी अजगर को देखकर हैरान थे। वे एक-दूसरे से बातें कर रहे थे और अजगर को देखकर दंग रह गए थे।

किसानों को इग्नोर करते हुए उसने धीरे-धीरे ने सियार को पूरा निगल लिया। कुछ देर तक तो सियार अजगर के अंदर ही छटपटाता रहा, लेकिन फिर शांत हो गया। उसे निगलने के बाद अजगर थोड़ी देर वहीं पड़ा रहा। ऐसा लग रहा था जैसे उसे हिलने-डुलने में भी परेशानी हो रही हो। कुछ देर बाद, वह धीरे-धीरे रेंगता हुआ जंगल की तरफ चला गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+