आदमखोर बिल्ली! पलंग पर सो रही जुड़वा बच्चियों पर हमला, सिर का मांस नोंच लिया, सांसें थमीं

दमोह में बिल्ली के हमले में दो माह की नवजात के दम तोड़ने का मामला सामने आया है। सुरेखा काॅलोनी में नीलेश खरे के घर पलंग पर जुड़वा नवजात सो रहीं थी, उनकी मौसी बस हाथ धोने गई और बच्ची से हाथ धो बैठीं।

Damoh: बिल्ली के हमले से 2 माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

कोई बिल्ली भी आदमखोर हो सकती है, क्या आपने कभी सुना है! शायद नहीं...लेकिन मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बिल्ली का आदमखोर जानवर जैसा स्वभाव सामने आया है। दरअसल यहां पलंग पर सो रही दो महीने की जुड़वा बच्चियों को अकेला देखकर एक बिल्ली ने हमला कर दिया। एक बच्ची के सिर में पंजे के नाखून से हमला कर मांस नोंचकर खा गई। बच्ची पलंग से नीचे गिरी तो उसे फ्रेक्चर भी हो गया। अस्पताल में चंद मिनट इलाज के बाद उसकी सांसें थमीं गईं, हालांकि दूसरी बच्ची सुरक्षित है।
Damoh: बिल्ली के हमले से 2 माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह के सुरेखा काॅलोनी अभिनव होम्स निवासी नीलेश खरे के घर रविवार की सुबह 8 बजे बिल्ली ने हमला कर दिया, जिसमें एक साथ सो रही जुड़वा बच्चियों में जो बाहर की तरफ थी उसके सिर पर झपटा मार दिया। जिससे उसके कोमल सिर से मांस बाहर निकल आया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मरहम पटटी के दौरान मासूम ने आखिरी सांस ली। नीलेश खरे ने बताया कि उनके यहां 16 जनवरी को दो जुड़वा बच्चियों ने जन्म लिया था। दोनों बच्चियां 2 माह 15 दिन की थी। सुबह वह पूजा कर रहे थे, उनकी पत्नी बाथरूम में थी। दोनों बच्चों की देखरेख के लिए उनकी बहन बच्चियों के पास थी, वह हाथ धोने के लिए गई। इस बीच बिल्ली आई और उसने बाहर की साइड सो रही शिवांशी पर झपटा मारकर उसे काट लिया। तत्काल ही बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे एनआईसीयू में भर्ती कर आॅक्सीजन दी गई। उसकी मरहम पटटी चल ही रही थी कि उसने दम तोड़ दिया।

दमोह में बिल्ली के हमले से बच्ची की मौत का पहला मामला सामने आया है। काॅलोनी क्षेत्र में बिल्ली लोगों के घरों में घूमती रहती हैं, लोग उन्हें खाने-पीने की वस्तुएं भी देते हैं, लेकिन एक बिल्ली आकर मासूम बच्ची की मौत का कारण बन जाएगी किसी ने सोचा तक नहीं था। अब बिल्ली के मुंह मासूम बच्ची का खून लग चुका है, जिससे वह खतरनाक बन चुकी है। जल्द ही इस बिल्ली को पकड़ा नहीं गया तो यह काॅलोनी क्षेत्र के अन्य नवजात छोटे शिशुओं के लिए खतरा बन सकती है।

Recommended Video

      तेंदुआ गया बिल्ली पकड़ने, फिर देखें क्या हुआ... | Nashik Leopard And Cat Rescue | वनइंडिया हिंदी

      हाथ धोने गई और धो बैठी भतीजी से हाथ
      नीलेश खरे के यहां जुड़वा बच्चियां हुई हैं। जिनकी देखभाल के लिए उनकी बहन भी आई हुई है। जो बच्चियों के पास ही थी। वह डाइपर बदलने के बाद हाथ धोने के लिए कुछ मिनटों के लिए बच्चियों से दूर क्या हुई। पहले से घात लगाए बैठी बिल्ली ने हमला कर दिया जिससे वह अपनी मासूम भतीजी से हाथ धो बैठी। पूरा परिवार सदमे में है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+