Damoh News: CBI अफसर बनकर फोन पर युवती से ठगी, विदेश से कोरियर आने दिया झांसा
विदेश से कोरियर आने, कस्टम ड्यूटी जमा करने के नाम पर अनजान व्यक्ति ने वीडियो काॅल कर खुद को सीबीआई अफसर बनकर रूपए ठग लिए। डर के कारण छह हजार रूपए युवती ने ट्रांसफर कर दिए, तो बात में 12 हजार रुपए और मांग रहा है।

दमोह में सीबीआई अफसर बनकर और व्हाट्सएप पर अपना सीबीआई का आईकार्ड भेजकर एक युवती को धमकाने और उससे ठगी करने का मामला सामने आया है। विदेश से कोरियर आने और उसकी कस्टम ड्यूटी 18 हजार भरने का दबाव बनाया जा रहा है। पिता को गिरफ्तार करने की धमकी के बाद युवती ने 6 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले के हिंडोरिया बांदकपुर चैकी के रियाना गांव निवासी ज्योति ठाकुर को एक वीडियो काॅल आई थी। इसमें पहले कोरियर आने और वीडियो काॅल में उस कोरियर में ज्वेलरी, एपल का मोबाइल और डाॅलर दिखाकर बताया गया कि यह आपके नाम से आया है। इसकी कस्टम ड्यूटी 18 हजार रुपए जमा कर इसे चुकाना है। ज्योति ने बताया कि उसने कहीं से कोई सामान नहीं मंगाया है तो युवक बाद में खुद को सीबीआई अफसर बनकर युवती को धमकाने लगा। उसने कहा कि कोरियर आपके नाम से आया है। यदि इसे नहीं छुड़ाया तो आपके पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Recommended Video

डर के कारण 6 हजार ट्रांसफर कर दिए
ज्योति ठाकुर ने बांदकपुर पुलिस चैकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति पहले कोरियर का एजेंट बनकर बात कर रहा था, बाद में खुद को सीबीआई अफसर बताने लगा। जब ज्योति ने सवाल-जवाब किए तो उसने व्हाट्सएप पर अपना सीबीआई का आई कार्ड भेजा, जिसमें वह सीबीआई अफसर बता रहा है। इधर सामने वाले ने बताया कि यदि वह पैसे नहीं जमा करेगी तो उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके डर के कारण उसने 6 हजार रुपए बताए गए अकाउंट पर ट्रांसफर कर दिए। अब फिर दोबारा फोन कर 12 हजार रुपए और मांग रहा है। फिलहाल पुलिस ने ज्योति से मोबाइल नंबर लेकर सर्विलांस पर डाला है।












Click it and Unblock the Notifications