डकैतों ने 3 युवको को जिंदा जलाया, पुलिस ने कहा- यह हमारे थाने का मामला नहीं
मध्य प्रदेश के सतना जिले में आने वाले चित्रकूट में डकैतों ने तीन लोगों को जिंदा जला दिया। डकैतों ने इस घटना को कोलुहा के जंगल में अंजाम दिया।
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आने वाले चित्रकूट में डकैतों ने तीन लोगों को जिंदा जला दिया। डकैतों ने इस घटना को कोलुहा के जंगल में अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की जली हुई हड्डियों को बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस घटना को 30,000 के इनामी डकैत ललित पटेल गिरोह ने अंजाम दिया जो कि लगातार उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश क्षेत्र की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। वहीं इस मामले में पुलिस की लापरवाही की सामने भी आ रही है। मध्य प्रदेश पुलिस को जब इस घटना के बारे में सूचना दी गई तो पुलिस ने ये कह कर टाल दिया कि मामला उत्तर-प्रदेश का है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेने से इंकार कर दिया।

काफी देर बाद मध्य प्रदेश ने जंगलों की तरफ रुख किया। वहीं यूपी पुलिस भी मौके पर फारेंसिक टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन मध्य-प्रदेश पुलिस ने समय रहते अगर मामला दर्ज कर जंगल का रुख किया होता तो शायद आज तीन जिन्दगियां सही सलामत होती।












Click it and Unblock the Notifications