Shivpuri news: पत्नी के साथ कर रहे थे झूमा झटकी, पति पहुँचा तो काट दिया कान
शिवपुरी में दबंगों का कहर, पड़ोसी शख्स का दांत से कान काटकर किया अलग, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Shivpuri में अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे पति का कान काट कर अलग कर दिया गया। दर्द से तड़प रहे शख्स को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरा मामला शिवपुरी की जेल कॉलोनी का है। 3 दबंगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Recommended Video
जेल कॉलोनी में हुआ घटनाक्रम
यह पूरा घटनाक्रम शिवपुरी के जेल कॉलोनी इलाके का है। जेल कॉलोनी में रहने वाली सीमा कोली को पड़ोस में रहने वाले दबंग लगातार परेशान करते आ रहे थे। बीते रोज पड़ोस के दबंग असलम, फिरोज और आसीन ने सीमा कोहली के घर के बाहर पहुंचकर सीमा के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। दबंगों की गाली सुनकर जब सीमा घर से बाहर निकलकर आई तो दबंगों ने सीमा के साथ झूमा-झटकी कर दी।
सीमा ने पति को फोन लगाकर बुलाया घर
दबंगों की गाली गलौज से परेशान होकर सीमा ने अपने पति भगवान सिंह को फोन लगाकर पूरी जानकारी दी। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही भगवान सिंह तुरंत अपने घर पहुंचा जहां दबंग घर पर गाली गलौज कर रहे थे।
दबंगों ने काट दिया भगवान सिंह का कान
तीनों दबंगों ने जब भगवान सिंह को देखा तो उन्होंने भगवान सिंह को अपने पास बुलाया और इसके बाद आसीन ने भगवान सिंह का कान अपने दांतों से काट लिया और कान को अलग कर दिया। कान कटते ही भगवान सिंह दर्द से तड़पने लगा।
भगवान सिंह को कराया गया अस्पताल में भर्ती
भगवान सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। भगवान सिंह का उपचार किया जा रहा है। कोलारस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें-Bhind news: दरवाजे पर पुलिस का पहरा फिर भी घर मे कैद है दलित परिवार
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications