DA Hike: दिवाली से पहले गुड न्यूज, मोहन सरकार ने महंगाई भत्ते में की 46% की बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2023 से प्रभावी
Madhya Pradesh DA hike: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने दिवाली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 46% की बढ़ोतरी की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को ऐलान किया कि एमपी सरकार ने दिवाली और मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 जुलाई, 2023 से महंगाई भत्ते (DA) में 46% की वृद्धि करने का फैसला किया है। इसके अलावा, 1 जनवरी, 2024 से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में और वृद्धि की जाएगी और इसे 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा।

1 जनवरी 2024 से 50% की दर से महंगाई भत्ता
भोपाल में मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि, "राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। मैं सभी को बधाई देता हूं। दिवाली और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस दो मौके हैं। कर्मचारियों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। 46% महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है और इसे 1 जुलाई 2023 से प्रभावी किया गया है। किश्तों में एरियर दिया गया है। अब 1 जनवरी 2024 से 50% की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।"
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav says, "The state government has made a decision to increase the dearness allowance. I congratulate everyone. There are two occasions Diwali and foundation day of Madhya Pradesh... It is our responsibility to take care of… https://t.co/V4lDL5gWLY pic.twitter.com/85o5iGqgbK
— ANI (@ANI) October 28, 2024
सीएम मोहन यादव ने कहा, "बधाई दोगुनी हो जाती है क्योंकि दिवाली के साथ-साथ मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस भी दो अवसर हैं। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का गठन हुआ और हम राज्य और देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।"
DA 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने लिखा, "दीपावली के इस पावन अवसर पर मैं मध्य प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपको यह बताते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमने डियरनेस अलाउंस (DA) में 4% की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है, जिससे वर्तमान देय DA 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा कि शासकीय सेवकों को दिनांक 1 जनवरी 2024 की स्थिति में महंगाई भत्ता 50% की दर से दिया जायेगा। एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में चार समान किश्तों में किया जायेगा। इसके पहले मंहगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 01 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी जिसके एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications