MP: प्रशासन ने कल बोरवेल से बच्‍चा न‍िकाला, आज उसके प‍िता-दादा पर आपराध‍िक मामला दर्ज कराया

सागर, 30 जून। छतरपुर में बीते रोज बोरवेल में ग‍िरे 5 साल के दीपेंद्र यादव के प‍िता और दादा पर पुल‍िस ने मुकदमा दर्ज क‍िया है। बोरवेल के गड्ढे को खुला छोडने के कारण उसमें अख‍िलेश यादव का बेटा ग‍िर गया था। बच्‍चा सकुशल न‍िकलने के बावजूद बोर जस का तस खुला पडा था। शुक्रवार शाम को पुल‍िस ने बच्‍चे के प‍िता अख‍िलेश यादव और दादा रमेश यादव पर धारा 308 के तहत आपराध‍िक प्रकरण दर्ज कर ल‍िया। यह पहला मामला है जब बोरवेल में ग‍िरे क‍िसी बच्‍चे के पर‍िजन पर ही मामला दर्ज किया गया हो। इधर प्रशासन ने पूरे ज‍िले में ऐसे खुले बोरवेल और कुंओ का सर्वे कराकर तत्‍काल बंद कराने के न‍िर्देश द‍िए हैं।

बोरवेल में ग‍िरे बच्‍चे के प‍िता, दादा पर आपराध‍िक मामला दर्

छतरपुर पुल‍िस ने आध‍िकार‍िक रुप से जानकारी दी है कि अख‍िलेश यादव प‍िता रमेश यादव ने बोरवेल कराकर वह गड्ढा खुला छोड द‍िया था। यह आपराध‍िक मानव वध के प्रयास की श्रेणी में आता है। इस कारण बच्‍चे के पि‍ता अख‍िलेश व उसके दादा रमेश यादव पर धारा 308 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि बीते रोज अख‍िलेश के खेत में खुले पडे बोर के गड्ढे में अख‍िलेश का 5 साल का बेटा ग‍िर गया था। सीएम तक से न‍िर्देश आए थे, पुल‍िस और ज‍िला प्रशासन तत्‍काल राहत कार्य में जुट गया था।

कलेक्‍टर का आदेश, ज‍िले में सारे खुले बोरवेल बंद कराएं
छतरपुर कलेक्‍टर संदीप जीआर ने गुरुवार को ज‍िले के सभी अनुव‍िभागीय अध‍िकार‍ियों को आदेश जारी कर खुले पडे बोरवेल और खुले कुंओं का सर्वे कराने और इन्‍हें तत्‍काल बंद कराने के न‍िर्देश द‍िए हैं। आदेश के अनुसार डीएम ने छतरपुर, नौगांव, लवकुशनगर, राजनगर, ब‍िजावर और बडामलहरा के अनुव‍िभागीय अध‍िकार‍ियों को आदेश जारी कर कहा है कि ज‍िले में सभी बोरवेल मशीन संचालकों से संपर्क कर तथा संबंध‍ित व‍िभाग के अध‍िकारियों से संयुक्‍त मीट‍िंग कर क्षेत्र में स्‍थ‍ित कुंआ और खुले बोरवेल का सर्वे कराकर च‍िन्‍ह‍ित करें। जहां खुले हो तत्‍काल बंद कराने की कार्यवाही की जाए। कोई ऐसा नहीं करता तो कानूनी कार्रवाई की जाए। कलेक्‍टर 4 जुलाई को इस पर समीक्षा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+