देश के सबसे अमीर सांसद हैं नकुलनाथ, 660 करोड़ रुपये है संपत्ति, जानें पिता कमल नाथ के पास है कितनी दौलत?
Nakul Nath Political Journey And Networth: मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल शुरू हो चुकी है। खबर है कि कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। मध्य प्रदेश के दोनों नेता शनिवार से दिल्ली में हैं।
कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ कई विधायकों के साथ भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। पहली बार सांसद नकुलनाथ अपने पिता की सीट छिंदवाड़ा से पहली बार 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था।

पहली बार चुनाव मैदान में उतरते ही नकुलनाथ ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। सांसद के साथ नकुलनाथ एक उद्योगपति भी हैं। जिनके पास एक करोड़ों की संपत्ति है।
Myneta.info के अनुसार, नकुलनाथ के पास 660 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं इनके ऊपर संपत्ति की तुलना में मामूली कर्ज करीब 88 लाख रुपये है।
हलफनामे के मुताबिक, नकुल नाथ की पत्नी प्रिया नाथ के पास 2 करोड़ 30 लाख रुपए की दौलत है। नकुल नाथ ने 88 लाख रुपए के कर्जदार भी है। यह खुलासा खुद नकुल नाथ ने अपने नामांकन फार्म के साथ जमा किए हलफनामा में साल 2019 में किया था।
नकुल नाथ ने कई कंपनियों के शेयर भी खरीद रखे हैं। साथ ही कई बड़ी कंपनियों में शेयर में पार्टनरशिप है। नकुल नाथ में शेयर बाजार में करीब 6 करोड़ रुपए का निवेश भी किया है। नकुल नाथ और उनकी पत्नी प्रिया के नाम पर 11 बैंकों के खाते में 8 करोड़ 60 रुपए की संपत्ति जमा है।
इसमें सबसे ज्यादा पैसा दुबई के 1 बैंक में जमा किए गए हैं। यह राशि 8 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जाती है। इसके अलावा 1 करोड़ 36 लख रुपए का सोना, चांदी और हीरे जवाहरात भी उनके पास हैं। नकुल के नाम पर कई कंपनी और कई संपत्तियों को मिलाकर यह संपत्ति 600 करोड़ रुपए से भी अधिक की है।
वहीं, कमल नाथ के पास 134 करोड़ रुपए की दौलत है। पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर 6 करोड़ रुपए का भी कर्ज है। कमल नाथ के पास कुल 41 करोड़ रुपए की चल संपत्ति भी है। इन्होंने शेयर बाजार में 5 करोड़ रुपए का निवेश किया है। वर्ष 2023 में कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से विधायक पद के लिए नामांकन फॉर्म भरा था, उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 71 करोड़ 58 लाख संपत्ति बताई थी। उनकी पत्नी अलका नाथ की कुल संपत्ति 62 करोड़ 52 लख रुपए से ज्यादा है। अगर दोनों की संपत्ति को मिला दिया जाए तो यह संपत्ति 1 अरब 34 करोड़ से ज्यादा होती है।
कमल नाथ के पास 3 गाड़ियां, दो एंबेसडर और एक सफारी कर शामिल है। कमल नाथ की 1 करोड़ 99 लाख रुपए की 3 एफडी भी हैं। पत्नी अलका नाथ के पास 30 हजार रुपए नकद हैं। उनके नाम में 46 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास 3 करोड़ 33 लाख रुपए से ज्यादा कैस सोने और हीरे जवाहरात भी हैं।
हलफनामे के मुताबिक, कमल नाथ के आय का मुख्य स्रोत उनका वेतन और बैंक में जमा पैसों से मिलने वाला ब्याज है। खेती-बाड़ी से भी कमलनाथ को कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications