MP में कोरोना बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज से, CM ने लोगों से की ये अपील
भोपाल, 21 जुलाई। कोरोना संक्रमण रोकने का सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण है। मध्य प्रदेश में भी अब तक इसके दो डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, बूस्टर डोज का अभियान आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से दी गई है। मुख्यमंत्री की तरफ से ट्वीट करके दी गई जानकारी की मानें तो भोपाल में कोरोना बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान का आगाज आज सुबह 10 बजे से होगा।

प्रिय भाइयों एवं बहनों,
कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत नि:शुल्क बूस्टर डोज़ के मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय अभियान का आज 21 जुलाई से शुभारंभ हो रहा है।मेरी सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि बूस्टर डोज़ लगवाने के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी अवश्य निभाएं:CM pic.twitter.com/ThPZwEsVWW
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) July 21, 2022
मुख्यमंत्री की तरफ से कहा गया कि कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत निशुल्क बूस्टर डोज के राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ आज 21 जुलाई को हो रहा है। अभियान के अंतर्गत सितंबर तक अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे।
बूस्टर डोज लगाए जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की गई है। जिन व्यक्तियों को दोनों डोज लगे हुए 6 माह हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज लगवाने की पात्रता है। मध्य प्रदेश की जनता ने पहला और दूसरा डोज लगवाने में देश में रिकॉर्ड स्थापित किया था। इसी तरह अब बूस्टर डोज लगवाने के इस अभियान को भी सफल बनाने में नागरिक बंधु सक्रिय भागीदारी निभाएं।
मुख्यमंत्री ने अभियान सफल बनाने के लिए लोगों से की ये अपील
बूस्टर डोज अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरी सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि बूस्टर डोज़ लगवाने के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी अवश्य निभाएं और वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
ये भी पढ़ें- CM Shivraj के रोड शो में सांसद को आए चक्कर, बेहोश होते-होते बचे












Click it and Unblock the Notifications