समोसे के बढ़े हुए दाम को लेकर विवाद, युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम

अनूपपुर, 27 जुलाई। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक पुलिस थाना इलाके के गांव बांधा गांव में समोसे के रुपए को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 30 साल के बजरू जायसवाल के रूप में हुई है।

Controversy over increased price of samosas, young man started fire by pouring petrol

एसडीओपी आशीष भरांडे ने बताया कि पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है कि घटना 22 जुलाई की है। बजरू एक दुकान पर समोसा लेने गया था। महिला दुकानदार कंचन साहू ने उसे समोसे के 20 रुपए देने को कहा जबकि वो कहता रहा कि पहले तो साढ़े सात रुपए में आता था।

इसी बात को लेकर दुकानदार और युवक क बीच विवाद हो गया। इस पर महिला दुकानदार ने पुलिस के पास जाकर शिकायत की। युवक को थाने में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया तो वह अगले दिन 23 जुलाई को फिर से समोसा स्टॉल पर पहुंचा और उसी विवाद को लेकर कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डाला और खुद को आग लगा ली। 24 जुलाई को उसने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+