जबलपुर पहुंचे अमित शाह का कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौर पर मंगलवार को जबलपुर पहुंचे थे। यहां पर उन्हें कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। 35 के करीब महिला कार्यकर्ता काली साड़ी पहन और काले झंडे लेकर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रही थीं। जैसे ही पुलिस को इस बारे में भनक मिली वह हरकत में आ गई। पुलिस ने इन महिलाओं को एयरपोर्ट पहुंचने ही नहीं दिया। उन्हें एयरपोर्ट से पहले ही नौदरा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी कार्यकर्ता डुमना जाने की तैयारी में थीं।

मालूम हो कि सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में अमित शाह के स्वागत के लिए पहुंचे। जबलपुर में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की बैठक एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सजग हो गई हैं। मिशन 2019 को देखते केंद्रीय भाजपा ने मध्य प्रदेश में चुनावी कार्यक्रमों पर अपनी नजर बना रखी है। मई में अमित शाह भोपाल दौरे के दौरान विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति बता चुके हैं। इस बार भाजपा मध्य प्रदेश को लेकर काफी सचेत बनी हुई है और अमित शाह भी यहां की गतिविधियों पर अपनी खास नजर बनाए हुए हैं।

रमनसिंह की सभा में दिखाये गए थे कांले झंडे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की सभा के दौरान भी उन लड़कियों को सभा में जाने से रोक दिया गया था, जिन्होंने काले दुपटा ओढ़ रखा था। बता दें कि रायपुर से सटे राजिम में सभी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मच के सामने पहुंचकर काले झंडे भी दिखाये थे। उन्होंने बीजेपी और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन पर काबू पा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications