राहुल गांधी के लिए प्लेन खरीदने को लेकर अखबार में दिया गया इश्तिहार, कांग्रेसी नेताओं ने कहा बेच देंगे संपत्ति

इंदौर। चुनावी साल में कांग्रेस नेताओं में भीड़ से अलग हटकर खुद की पहचान बनाने की होड़ सी मची हुई है। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं ने आधुनिक सुविधाओं से लैस एक विमान खरीदने के लिए अपनी संपत्ति बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए विमान खरीदने की पेशकश करने वाले इंदौर के कांग्रेसी नेता ने अपनी संपत्ति को बेचने के लिए अखबार में विज्ञापन दे दिया है।

राहुल गांधी के लिए प्लेन खरीदने को लेकर अखबार में दिया गया इश्तिहार, कांग्रेसी नेताओं ने कहा बेच देंगे संपत्ती

इंदौर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने राहुल गांधी के लिए नया विमान खरीदने के लिए अपनी संपत्ति बेचने का फैसला लिया था। जिसका उन्होंने कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड पर इस्तेहार भी जारी किया था। लेकिन अब बकायदा अखबार में इसका विज्ञापन छपवा दिया गया है। अशोक जायसवाल ने महावर नगर में अपनी दुकान और मकान को बेचने की पेशकश की है।

अशोक जायसवाल के अलावा दूसरे चार और कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी संपत्ती को बेचने के लिए विज्ञापन दिया है। इनमें सलीम पठान,सेवादल के ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, रामबल सिंह और तपन चतुर्वेदी हैं। हालाकि,कांग्रेसी नेताओं को इस स्टंट से दूसरे पदाधिकारियों ने किनारा कर लिया है। साथ ही भाजपा का भी आरोप है, कि संपत्ति बेचने का विज्ञापन राष्ट्रीय अखबार में दिया जाना चाहिए था। जिसके जरिए सभी लोगों को पता चल सके कि संपत्ति खरीदने के लिए कौन लोग आगे आते हैं। ये केवल दिखावा है। जिस संपत्ति की कीमत लाखों में है। उसके करोड़ों रुपए मांगे जाएंगे तो कौन खरीददार मिलेगा।

दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली से हुबली जाते वक्त राहुल गांधी के विमान में खराबी आ गई थी। जिसकी पुष्टि डीजीसीए ने भी की थी। अपने नेता की सुरक्षा के लिए अब इंदौर के कांग्रेसी नेता अपनी संपत्ति बेचकर राहुल गांधी के लिए नया विमान खरीदने के लिए रुपये जुटाएंगे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा सकते है। फिर राहुल गांधी जोकि कांग्रेस के अध्यक्ष हैं उनकी सुरक्षा में आनाकानी आखिर क्यों की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+