'माला पहनाई फिर पैर छुए', ज्योतिरादित्य सिंधिया पैरों में दंडवत हुए कांग्रेसी विधायक

MP Politics: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में जन विकास के कार्यों की समीक्षा और तिरंगा यात्रा में शामिल होने शिवपुरी पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को भी बुलाया गया और उन्होंने भी वहां जाकर न केवल सिंधिया से सप्रेम भेंट की, बल्कि उनके पैरों में दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद भी लिया।

शिवपुरी जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा का सिंधिया के इस प्रेम की दास्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस को झटका देने की खबर ने भी तूल पकड़ लिया है।

Congress MLA Kailash touched Jyotiraditya s feet

माना जा रहा है कि शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक जल्द ही भाजपा में एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये कांग्रेस के लिए जोर का झटका धीरे से लगने वाली बात होगी।

विधायक ने पार्टी छोड़ने से किया इनकार
हालांकि, कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने पैर छूने की बात पूछे जाने पर साफ तौर पर कहा है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया न केवल हमारे क्षेत्र के सांसद हैं, बल्कि महाराज भी हैं।

इस नाते उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया है। वह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे, लेकिन उनके इस बयान के बाद भी राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में बने रहने पर अटकलबाजी तेज हो गई है। लोग कह रहे हैं कि वह कांग्रेस में कितने दिन रहेंगे, ये कोई नहीं जानता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दौरे के दौरान तिंरगा यात्रा का हिस्सा बने, जिसके बाद वो लालडी बहन रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए और इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन महिला समूह की सदस्यों को चेक भी दिए। इसी के साथ सिंधिया ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर जनसंपर्क ऑफिस का भी शुभारंभ किया, जिसकी मदद से अब लोगों की समस्याएं सुनी जा सकेगी. यहां पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की जाएगी, वहीं, शाम 5:30 बजे कलेक्ट्रेट में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+