कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असंतोष पड़ा भारी, अवधेश नायक का टिकट कटा, राजेंद्र भारती बने दतिया से उम्मीदवार

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व से घोषित उम्मीदवार अवधेश नायक का टिकट काटकर राजेंद्र भारती को उम्मीदवार घोषित किया है देर रात कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई दूसरी सूची में दतिया का उम्मीदवार बदल गया है। अवधेश नायक के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उपजा असंतोष उन पर भारी पड़ा है और राजेंद्र भारती अंतिम दौर में टिकट पाने में कामयाब रहे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद हाई प्रोफाइल दतिया सीट से अवधेश नायक को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा को लिया था और कार्यकर्ता उम्मीदवार बदलने की जिद पर उतर आए थे और जमकर विरोध दर्ज कराया था।

Congress cuts ticket from Awadhesh Nayak, makes Rajendra Bharti candidate from Datia

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले अवधेश नायक को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था दतिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के नाम खुला पत्र लिखा था और उसमें कहा था कि अवधेश नायक को पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है।

कांग्रेस की जारी पहली सूची में घोषित किये गए अवधेश नायक, संगठन में विरोध होने पर नायक का टिकिट काटने पर देर रात हुई बैठक में राजेन्द्र भारती के नाम पर सहमति बनी। इस बजह से पूर्व घोषित प्रत्याशी अवधेश नायक का टिकिट काट दिया गया है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ है दतिया

दतिया विधानसभा सीट गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गढ़ है यह विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। 6 अगस्त 2023 को, आरएसएस विचारधारा के पथप्रदर्शक ने अपने वैचारिक मतभेदों को भुला भोपाल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह और कमल नाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। तभी से माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ उतरेगी और आखिरकार पार्टी ने उनका टिकट दे ही दिया इसके बाद अब पार्टी में भी असंतोष देखने को मिल रहा था और यह विरोध प्रदर्शन जब लगातार बढ़ा तो पार्टी को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ा और अवधेश नायक का टिकट काटकर राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा गया है।

दतिया उन 66 सीटों में से एक है, जहां कांग्रेस पार्टी पिछले तीन चुनावों में नहीं जीत पाई है। उन कमजोर सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए नाथ ने अपने मित्र और सबसे लंबे समय तक एमपी के कांग्रेस मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी चार महीने के दौरे में, सिंह ने सभी सीटों पर विभिन्न जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पिछले महीने नाथ को रिपोर्ट सौंपी थी इसके बाद अवधेश नायक को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया था लेकिन मूल कार्यकर्ताओं की अनदेखी कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ी और विरोध प्रदर्शन भी झेलना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+