MP News: आगर मालवा में बासी मीट पर सांप्रदायिक बवाल, युवक को चाकू घोंपा; ग्रामीणों ने चिकन शॉप फूंका
Agar Malwa News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में बासी मीट को लेकर आधी रात दो समुदायों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि विशेष वर्ग के दुकानदार ने दूसरे पक्ष के युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के घायल होने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इस दौरान दोनों समुदाय के बीच संघर्ष भी हुआ।
सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालात बेकाबू होता देख जिले के सभी थानों की पुलिस फोर्स बुलाया गया। घायल हिंदू युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विशेष वर्ग की दुकान में आग लगा दी। पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है।

जानकारी मुताबिक आगर मालवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में बकरे के बासी मीट को लेकर विशेष वर्ग के दुकानदार और हिंदू ग्राहक के बीच जमकर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि विशेष वर्ग के समुदाय की दुकान पर हिंदू युवक मीट खरीदने गया था। वहां बासी मीट को लेकर दुकानदार और युवक के बीच कहां सनी होने पर आग लगा दी।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस दौरान विशेष वर्ग के समुदाय के व्यक्ति ने हिंदू युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने गया एक अन्य युवक भी घायल हो गया। विवाद की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो भारी संख्या में लोग दुकान के आसपास जमा हो गए। भीड़ ने मीट की दुकान में आग लगा दी। मौके की नजाकत को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल लगाया गया है।
जानकारी मुताबिक, गोपाल पिता प्रभु लाल शनिवार देर रात एक दुकान पर मीट लेने पहुंचा था। इस दौरान बासी मटन को लेकर दुकानदार और गोपाल के बीच विवाद हो गया। विशेष वर्ग के दुकानदार युवक ने चाकू मारकर गोपाल को घायल कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए कालूराम पिता देवीलाल को भी गंभीर चोटें लगी है।
जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दुकान को घेर लिया और आग लगा दी। दुकान में आग लगने के बाद विशेष वर्ग के लोग भी सड़कों पर उतर आए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के जानकारी मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बल लगाया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। कालूराम की शिकायत पर एक महिला सहित तीन आरोपी के विरुद्ध एसटी एससी एक्ट सहित बीएनएस की धारा 296, 109 के तहत कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications