MP News: कलेक्टर ने जाना गेहूं उपार्जन केंद्र का हाल, औचक निरीक्षण में सामने आई सच्चाई

मध्यप्रदेश के शाजापुर में कलेक्टर ऋजु बाफना ने रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं खरीदी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मकोड़ी के श्यामा वेयर हाउस में पेक्स द्वारा की जा रही खरीदी में बारदानों पर लगाए जाने वाले छापे ठीक से नहीं लगाए जाने पर संस्था के प्रबंधक पर व्यक्तिगत रूप से एक हजार रूपये का अर्थ दण्ड लगाया।

इसी तरह हड़लायकलां के श्री गणेश वेयर हाउस में खरीदी कर रही पेक्स के प्रबंधक पर भी छपाई ठीक से नहीं होने पर एक हजार रूपये का अर्थदण्ड एवं वेतन रोकने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

Bhopal

हडलायकलां के ही गणेशाय वेयर हाउस में की जा रही खरीदी के निरीक्षण में कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को किसानों के लिए प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के‍ निर्देश दिए। केवड़ाखेडी अन्नपूर्णा वेयर हाउस के निरीक्षण में कलेक्टर ने खरीदी क्षमता एवं तोल कांटे बढ़ाने तथा टोकन सिस्टम को सुधारने के निर्देश दिए। इस वेयर हाउस पर पटवारी के उपस्थित नहीं होने पर कलेक्टर ने वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।

इसी तरह कलेक्टर ने छिलोचा के राठी लॉजिस्टिक वेयर हाउस, सुन्दरसी के देवश्री वेयर हाउस, वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन में सहकारी समितियों तथा शुजालपुर के सतनाम वेयर हाउस समूह द्वारा की जा रही खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर कलेक्टर ने जरूरत के अनुसार तौल कांटे बढ़ाने, बारदानों पर साफ-साफ छपाई के साथ-साथ किसान कोड भी दर्ज करने के निर्देश भी दिए। खरीदी के दौरान किसी तरह की समस्या आने पर क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी अथवा तहसीलदार से संपर्क करने के लिए कहा।

साथ ही कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को खरीदी कार्य का सतत निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। खरीदी के उपरांत गेहूं का समय पर परिवहन करने एवं किसानों को खरीदे गये गेहूं का भुगतान करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मकोड़ी, रानीबड़ोद में पटवारी द्वारा की जा रही फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण करते हुए शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम रानी बड़ोद में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन तथा आंगनवाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी भवन में सभी खिड़की एवं दरवाजों पर मच्छर जाली लगाने तथा दिवारों पर बच्चों से संबंधित वॉल टाईप पेंटिंग करने के निर्देश दिए। इसके पूर्व कलेक्टर ने मकोड़ी में जल संरक्षण के कार्यो एवं नवीन तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने क्षेत्र में कंटूर ट्रेन्चेस की संख्या बढ़ाने एवं वृक्षारोपण के लिए बीज डालने के निर्देश दिए।

ग्राम सकराई में एनआरईजीएस की नंदन फलोद्यान योजना के तहत किसान श्री शेख सादिक शहजाद द्वारा लगाए गए संतरे के बगीचे का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसान से पौधो की गुणवत्ता की जानकारी भी ली। इस दौरान शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी अर्चना कुमारी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, तहसीलदार पोलायकलां राकेश खजुरिया सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- MP News: श्रमिकों को सौगात देंगे CM, संबल योजना के तहत खाते में आएगा इतना पैसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+