मार्च में ठंड की वापसी! मध्य प्रदेश में अभी और होगी ओलावृष्टि, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Today Weather Update: मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मार्च महीने में ठंड ने एक बार फिर वापसी कर ली है। बारिश और खासकर ओलावृष्टि किसानों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं।
गर्मी का आगाज होते-होते अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने के बाद अब कई जिलों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम इसी प्रकार ठंडा बना रहेगा। मार्च के मध्य से मौसम में सुधार होने की संभावना है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और आंधी का प्रकोप जारी है। जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।
Recommended Video
मौसम विभाग मुताबिक उत्तरी छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, दमोह, सागर, सतना, चित्रकूट, रीवा, मऊगंज और सीधी में मध्यम गरज के साथ आंधी और ओलावृष्टि होने होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं रायसेन में बिजली के साथ आंधी पानी गिरने की संभावना है। भिंड, दतिया, उमरिया, बांधवगढ़, मैहर, अनूपपुर, अमरकंटक, उत्तरी मंडला, रतनगढ़, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, कटनी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, दक्षिण जबलपुर और डिंडोरी में भी तापमान नीचे आया है।
मौसम विभाग अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बरसात और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मार्च का महीना आम तौर पर हल्का गर्म रहता है। मगर इस साल मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है। वहीं, कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 मार्च के बाद मौसम में परिवर्तन आ सकता है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही ठंड कम होगी।
एमपी के अलग-अलग क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी है। जिसमें भिंड में सबसे तेज हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी मध्य प्रदेश के भिंड में 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। वहीं, बाद जबलपुर में 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।












Click it and Unblock the Notifications