MP Election 2023: भाजपा की 5वीं सूची पर सीएम शिवराज का बड़ा बयान, त्योंथर से सिद्धार्थ तिवारी को टिकट
भाजपा ने चुनाव में पुराने चेहरों पर ही ज्यादा भरोसा किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। जिसमें ज्यादातर पुराने चेहरों को ही मौका दिया गया है। 92 उम्मीदवारों की सूची में किसी सांसद या केंद्रीय मंत्री का नाम नहीं है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लेकर 20 सस्पेंस खत्म हो गया है। ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
भाजपा की पांचवी सूची जारी होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।आप सभी पूरी ऊर्जा और विश्वास के साथ मैदान में उतरें और जीत दर्ज कर मध्यप्रदेश के विकास को नई गति दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी होकर भाजपा की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे और हम जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।

बीजेपी ने विजयपुर से बाबूलाल मेवरा सिंह, जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार, अंबाह से कमलेश जाटव, भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाहा, मेहगांव से राकेश शुक्ला, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को उम्मीदवार बनाया है। ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाहा को टिकट दिया गया है तो भंडार से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड़ा धाकड़, शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन कोलारस से महेंद्र यादव बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया को टिकट दिया गया है।
बघेलखंड में कांग्रेस के बागी नेता सिद्धार्थ तिवारी को मिला टिकट
भाजपा ने प्रत्यासियों की पांचवी सूची में मनगवां सीट से बीजेपी विधायक पंचूलाल प्रजापति और त्योंथर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी का टिकट काटकर, कांग्रेस के बागी नेता सिद्धार्थ तिवारी को त्योंथर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। गुढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी ने विधायक नागेन्द्र सिंह पर फिर से भरोसा जताया वहीं सेमरिया विधानसभा सीट बीजेपी विधायक केपी त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications