'खून का भले ही न हो रिश्ता, लेकिन दिल हमेशा धड़कता है' जबलपुर में लाड़ली संवाद में बोले सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भांजियों की पढ़ाई का जिम्मा उनके मामा ने उठाया है। इसलिए फीस और पढ़ाई के खर्च के बारे में कोई चिंता करने की जरुरत नहीं है।

CM शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे हैं। 26 जनवरी को यहां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इससे एक दिन पहले सीएम शिवराज ने लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भांजियों की पढ़ाई का जिम्मा उनके मामा ने उठाया है। इसलिए फीस और पढ़ाई के खर्च के बारे में कोई चिंता करने की जरुरत नहीं है। सीएम ने बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाएं भी गिनाई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने जबलपुर पहुंचे है। एक दिन पहले भी शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें उन्होंने शिरकत की। एमएलबी स्कूल में लाड़ली लक्ष्मी संवाद कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें शामिल होकर सीएम ने बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भांजे-भांजियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी का बीड़ा उनकी सरकार ने उठाया है। बोले कि भांजियों के साथ खून रिश्ता भले ही न हो लेकिन दिल का रिश्ता हमेशा रहा है। बेटियों की जिंदगी में कभी कोई परेशानी न हो इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।
Recommended Video

सीएम ने लाड़ली लक्ष्मी योजना लाभ के बारे में भी बताया
सीएम बोले कि पढ़ाई लिखाई की फीस और उसमें होने वाले खर्च की चिंता करने की जरुरत नहीं है। इसके लिए मामा शिवराज है और जिम्मा उठाया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना का बखान करते हुए सीएम ने उसके लाभ के बारे में भी बताया। इसमें 5वीं पास करके 6वीं में जाने पर 2 हजार रुपये, 8वीं पास करने पर 9वीं में जाने पर 4 हजार रुपये, 11वीं व 12वीं में 6 हजार रुपये तथा कालेज में एडमिशन लेने पर 12.5 हजार रुपये और डिग्री पूरी होने पर 12.5 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम में बालिकाएं शामिल हुई। मामा लिखे स्लोगन वाली तख्तियां लिए कई बच्चियों ने सीएम शिवराज का स्वागत किया। साथ ही एक बच्ची ने कविता भी सुनाई। जिसे सुनकर सीएम भाव विभोर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications