दीपावली पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताए महा-संकल्प, बोले- आपकी जिंदगी में खुशियां लाकर रहूंगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपों के पर्व दीपावली पर सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश के सभी मतदाता, बड़े-बुजुर्ग, माताएं-बहनें, भाई और नौजवान साथी 17 नवंबर को अपने अधिकारों का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि, दीपावली पर सभी एक दीपक जलाकर संकल्प लें कि मतदान अवश्य करेंगे और मध्यप्रदेश के विकास व समृध्दि के लिए एक अच्छी सरकार बनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल को लेकर भी प्रदेश की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि, मैंने भी परासिया के बाजार से लोकल दीपक, रंगोली और अन्य सामग्री खरीदी है और प्रदेशवासी भी अपने स्थानीय कुम्हार व कारीगरों से सामान खरीदें ताकि उनका जीवन भी आसानी से चल सकें। अपने यहां जो चीजें बन रही हैं उनका ही उपयोग करें।

दीपावली पर मुख्यमंत्री के महा-संकल्प
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के चार महासंकल्प बताए। उन्होंने कहा कि, दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को साक्षी मानकर शिवराज सिंह चौहान ये संकल्प लेता है कि, आपकी जिंदगी में खुशियां लाकर रहूंगा।
पहला संकल्प- लाड़ली बहना के बाद हर बहन को लखपति दीदी बनाना है, लखपति का मतलब हर माह 10 हजार रूपए से ज्यादा की आमदनी, सालाना लाख रूपए से ज्यादा की आय। बहनों को गरीब नहीं रहने देंगे लखपति बनाएंगे।
दूसरा संकल्प- किसानों के पसीने की पूरी कीमत देंगे, गेंहू 2700 रूपए क्विंटल खरीदेंगे, धान 3100 रूपए क्विंटल खरीदेंगे और सिंचाई की भी पूरी व्यवस्था करेंगे।
तीसरा संकल्प- प्रत्येक परिवार एक रोजगार। हर घर में एक रोजगार देना भाजपा का लक्ष्य है, ताकि कोई घर दुखी ना रहे सभी की आजीविका चलती रहे। चौथा संकल्प- बच्चों के लिए हर 25 से 30 गांव के बीच सीएम राइज स्कूल खोलेंगे। जिसमें लैब, लाईब्रेरी, स्मार्ट क्लास, बस सेवा जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इतना ही नहीं मेधावी बच्चों को लैपटॉप, स्कूटी और उच्च शिक्षा के लिए फीस भी भाजपा सरकार ही भरवाएगी। बच्चों के सपनों को मरने नहीं दिया जाएगा।
इस बार तीन दीपावली - खुशियों वाली
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इस बार तीन दीपावली मनने वाली हैं। एक आज यानी 12 नवंबर को मनाई जा रही हैं। एक दीपावली 3 दिसंबर को चुनाव नतीजों के आने के बाद मनाई जाएगी जब मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनाई जाएगी, जब अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों भगवान राम विराजेंगे, उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी।
दीपावली पर सभा, उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुरई विधानसभा के मालथौन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हिंदुस्तान के इतिहास में दीपावली पर पहली बार कोई सभा हो रही होगी, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में जनता उमड़ पड़ी है। उन्होंने कहा कि, दीपावली के दिन मेरी बहनें सभा में आई है, दीपावली के दिन कोई घर छोड़ता है क्या..? लेकिन मेरी बहनों का स्नेह और मालथौन की जनता का अपार समर्थन है कि, सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सभा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मालथौन में रोड शो भी किया। इस दौरान हर गली, हर मोहल्ले, हर दुकान और हर छत से माताओ-बहनों, भांजे-भांजियों और युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान पर फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया।
कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को जिताना है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में निरंतर विकास कर रहा है और मोदी जी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश भी चहुमुखी विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाएं बनाई है, जिससे प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। आगे भी प्रदेश में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है। इसलिए 17 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाकर सभी भाजपा उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड मतों से भाजपा की सरकार बनाना है।
दिवाली पर इन विधानसभाओं में चुनाव प्रचार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभाओं में इतने व्यस्त हैं कि, कहीं वह दौड़ते हुए जनता से मिलते नज़र आ रहें हैं तो कहीं मंच से कूदकर दूसरी सभाओं के लिए रवाना होते दिखाई दे रहें हैं। साल के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली के दिन भी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने चार विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों खुरई में श्री भूपेन्द्र सिंह, बैरसिया में श्री विष्णु खत्री, सारंगपुर में श्री गौतम टेटवाल और कुक्षी में जयदीप पटेल के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया और जनता जनार्दन से भाजपा के लिए विजयी आशीर्वाद मांगा।












Click it and Unblock the Notifications