CM शिवराज का किसानों को लेकर बड़ा ऐलान, सरकार संवर्धन मूल्य पर खरीदेगी यह उपज
भोपाल, 14 जुलाई। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार किसानों से काले मूंग को 7275 रुपए प्रति क्विंटल यानि कि न्यूनतम संवर्धन मूल्य पर खरीदेगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों ने गर्मियों में काले मूंग का उत्पादन किया है, लेकिन बाजार में इसकी कीमत बहुत कम है। ऐसे में सरकार ने उनकी उपज को एमएसपी यानी 7,275 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने का फैसला किया है। जिन किसानों ने काले मूंग का उत्पादन किया है, वो 18 जुलाई से MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
एएनआई से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हितैषी है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को ध्यान में रखकर काम करते हैं। किसानों को किसी प्रकार कि दिक्कत न हो इसलिए हमारी सरकार भी इस बात का ध्यान रखती है। वहीं, मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद प्रदेश के किसान भी खुश हैं।
क्या होता है MSP
MSP यानि कि मिनिमम सपोर्ट प्राइस या फिर न्यूनतम सर्मथन मूल्य होता है। MSP सरकार की तरफ से किसानों की अनाज वाली कुछ फसलों के दाम की गारंटी होती है। सरकार की तरफ से ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि किसान को घाटा न हो। किसानों से MSP पर उपज खरीदने पर सरकार राशन सिस्टम के तहत जरूरतमंद लोगों को मुहैया कराती है।
राम गोपाल वर्मा की 'लड़की' ने अपनी अदाओं से काटा बवाल, सफेद बिकिनी में दिखाया बोल्ड अवतार












Click it and Unblock the Notifications