कुएं में डूबकर 3 लोगों की मृत्यु पर सीएम शिवराज ने जताया दुख, राहत राशि देने की घोषणा
Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कुएं में गिरने से बच्चों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 4 लाख की राहत राशि देनी की घोषणा भी की।
जानकारी के मुताबिक, सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र थानांतर्गत धपारा गांव में शाम के वक्त कच्चे कुएं में गिरने से दो बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई। जैसे ही इस हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली तो वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने गांवों वालों की मदद से तीनों के शवों को कुएं से बाहर निकालाऔर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना शाम 5.30 का है और धपारा गांव के नजदीक एक खेत में कच्चा कुआं खोदा गया था, जो खुला पड़ा था। यह घटना कैसे हुई इस बात की अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। फिल्हाल पुलिस इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही हैं।
वहीं, इस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैडल पर लिख, 'सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र थानांतर्गत धपारा गांव में कुएं में डूबकर 3 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं दुःखद है। मैं दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस हृदयविदारक दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4 लाख की राहत राशि प्रदान की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications