बुंदेलखंड: बुल्‍डोजर पर बैठकर सीएम का स्‍वागत, पंजे पर सवार हो पहुंचे श‍िवराज तक... जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 27 जून। मप्र के मुख‍िया श‍िवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्‍याश‍ियों के समर्थन में जनता का आर्शीवाद लेने सोमवार को द‍िनभर रथ पर सवार रहे। सुबह से लेकर शाम तक और सागर में फ‍िर रात तक उन्‍होंने जनआर्शीवाद ल‍िया रैली न‍िकाली और जनता के बीच पहुंचकर प्रत्‍याश‍ियों को ज‍िताने के ल‍िए समर्थन मांगा। सागर में रात 9 बजे तक उनका रोड-शो चलता रहा। इस दौरान सागर में श‍िवराज के चहेते कार्यकर्ताओं ने बुल्‍डोजर के पंजे पर सवार होकर सीएम का स्‍वागत क‍िया और पंजे में बैठकर रथ के ऊपर पहुंचे।

 बुल्‍डोजर पर चढकर सीएम को माला पहनाते कार्यकर्ता

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता से भाजपा प्रत्‍याश‍ियों के ल‍िए जनसमर्थन जुटाने निकले थे, उनका बुंदेलखंड में आत्‍मीय स्‍वागत किया गया। भोपाल में सभा करने के बाद दोपहर में वे बुंदेलखंड के छतरपुर शहर पहुंचे थे। उडनखटोला से उतरने के बाद वे सीधे रथ पर सवार हुए और जनता के बीच न‍िकल पडे। यहां भारी जनसमूह और मंत्र‍ियों के साथ उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याश‍ियों के ल‍िए वोट और सपोर्ट मांगा। छतरपुर के बाद दोपहर में उनका हैलीकॉप्‍टर पन्‍ना में उतरा। पन्‍ना में भी श‍िवराज ने रोड शो क‍िया और जनता को मंच से संबोध‍ित कर वोट की अपील की।
सागर में रात 9 बजे तक श‍िवराज रथ पर सवार

सागर में करीब 10 क‍िलोमीटर, 30 वार्डो में घूमा रथ
तय समय से करीब 3 घंटा देरी से श‍िवराज सिंह चौहान सागर पहुंचे थे। यहां पुल‍िस लाइन पर उनका हैलीकॉप्‍टर उतरा। पुल‍िस लाइन से वे चुनावी रथ पर सवार होकर शहर में जनआर्शीवाद लेने न‍िकले थे। द‍िनभर की थकान के बावजूद श‍िवराज के चेहरे पर श‍िकन भी नहीं थी। शहर में चारों तरफ उमडे जनसैलाब और नारे लगाते कार्यकताओं में श‍िवराज ने जोश भरा तो जनता में उत्‍साह और भीड को देख खुद श‍िवराज गदगद नजर आए। श‍िवराज करीब ढाई घंटे तक रथ पर सवार होकर जनता का अभ‍िवादन करते नजर आए। रथ पर केबीनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव, गोव‍िंद राजपूत, व‍िधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा प्रत्‍याशी संगीता त‍िवारी, डॉ सुशील त‍िवारी, अभ‍िनेता मुकेश त‍िवारी, अभ‍िनेता ऋषांक त‍िवारी सह‍ित भाजपा नेता और पदाध‍िकारी सवार थे।
सागर में रात 9 बजे तक श‍िवराज रथ पर सवार
जनता पर लुटाए फूल, जनता ने पहनाए हार

श‍िवराज का स्‍वागत करने के ल‍िए शहर में पूरे रूट पर करीब 50 से अध‍िक जगह पर मंच बनाए गए थे, जहां से भी श‍िवराज का रथ गुजरा, लोगों ने पुष्‍पवर्षा कर उनका स्‍वागत किया। चूंकी श‍िवराज रथ पर सवार थे, इस कारण उनको सीधे माला पहना नहीं पा रहे थे, इस कारण कार्यकर्ता और जनता उन्‍हें फेंककर तो स्‍टूल पर खडे होकर माला भेंट कर रहे थे। रथ से श‍िवराज भी मालाएं और फूल जनता पर फेंक कर उनका उत्‍साह बढा रहे थे।

कमलनाथ के रोड-शो के बाद भाजपा ने शक्‍त‍ि प्रदर्शन क‍िया
सागर में बीते रोज पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्‍याशी न‍िध‍ि जैन के सपोर्ट में रोड शो क‍िया था। ठीक दूसरे द‍िन सोमवार को भाजपा ने सीएम श‍िवराज का रोड शो कर अपनी ताक‍त द‍िखाते हुए चुनाव में शक्‍त‍ि प्रदर्शन क‍िया है। शहर में कमलनाथ और श‍िवराज के रोड शो को लेकर तुलनात्‍मक आंकलन भी क‍िया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+