MP के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन को CM मोहन यादव ने किया नमन
MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि भावी पीढ़ियों को माँ भारती की सेवा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान व विकास के लिए प्रेरित करता रहेगा।
सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार 12 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर फोटो शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए आजीवन समर्पित रहे, मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता, आदरणीय लालजी टंडन 'बाबूजी' की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, आपका ध्येयपूर्ण जीवन और विराट व्यक्तित्व सर्वदा भावी पीढ़ियों को माँ भारती की सेवा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान व विकास के लिए प्रेरित करता रहेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 अप्रैल 1935 को हुआ था।
लालजी टंडन केवल 12 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और वार्ड पार्षद से लेकर राज्यपाल के पद तक पहुंचे। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने टंडन को लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इससे पूर्व तक लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते थे। 23 अगस्त, 2018 को उन्हें पहली दफा बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। 29 जुलाई, 2019 को वह एमपी के राज्यपाल बने थे।












Click it and Unblock the Notifications