4 दिवसीय जापान दौरे पर पहुंचे सीएम मोहन यादव, भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चार दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। वह 31 जनवरी तक जापान यात्रा पर है। आज उन्होंने भारतीय राजदूत जॉर्ज से मुलाकात की। जॉर्ज से मुलाकात के दौरान एमपी-जापान के रिश्तों की मजबूती पर बात हुई। सीएम जीआईएस(GIS) के लिए उद्योगपतियों-निवेशकों को निमंत्रण देंगे एवम लोगों को बताएंगे मध्य प्रदेश में क्यों निवेश करें।
सीएम मोहन यादव का टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जार्ज ने स्वागत किया। टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने उन्हें तिलक लगाकर साफा बांधा, साथ ही एनआरआई समुदाए ने उन्हें पारंपरिक तलवार भेंट की। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है।

सीएम मोहन यादव एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क गए जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जापान की राजधानी टोक्यो में सीएम और भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज की मुलाकात इम्पीरियल होटल में हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की।
सीएम मोहन यादव और सिबी जॉर्ज ने इस बात पर विशेष फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और मजबूत बनाया जाए एवम प्रदेश के विकास को तेज गती दी जाए। मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो इसके लिए भी बात हुई। बता दे कि भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो 'सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप मध्यप्रदेश' में भी उन्होंने भाग लिया।
इसके बारे में सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा मध्य प्रदेश-जापान मैत्री में एक नए अध्याय की शुरुआत हुईं है। इन्वेस्ट मध्य प्रदेश के अंतर्गत ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की तैयारियों के तहत जापान यात्रा के पहले दिन की शुरुआत टोक्यो के होटल इंपीरियल में भारतीय राजदूत श्री सिबी जॉर्ज के साथ शिष्टाचार मुलाकात से हुई, जिसमें भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक संबंधों पर चर्चा की गई। जापान और मध्य प्रदेश के बीच औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अवसरों और संभावित आर्थिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आकर्षक चर्चाएँ की गईं।












Click it and Unblock the Notifications