MP News: CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को दी चुनौती, बोले- हिम्मत है तो दिल्ली से चुनाव लड़कर बताएं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उत्तम नगर एवं उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के लिए 80 उम्मीदवार नहीं मिले और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

राहुल गांधी में हिम्मत है तो वे दिल्ली से चुनाव लड़कर बताएं। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की लहर है और घमंडिया गठबंधन के सारे घमंडियों का घमंड जमीन पर आ रहा है। देश का लोकतंत्र इस समय सबसे मजबूत एवं सबसे सुरक्षित हाथों में है। पहले दिल्ली में कहीं भी बम फूट जाते थे, लेकिन अब पाकिस्तान को डर लगता है।

CM Mohan Yadav challenged Rahul Gandhi said If you have courage then contest elections from Delhi

देश में माहौल एक अलग ही दिशा में जा रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस समय पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी एवं भगवान श्रीराम की जय-जयकार हो रही है। पूरे देश का माहौल एक अलग ही दिशा में जा रहा है। घमंडिया गठबंधन के सारे घमंडियों का घमंड भी जमीन पर आ रहा है। अबकी बार-400 पार का संकल्प हर हाल में पूरा होगा। इसे कोई नहीं रोक सकता है। एक तरफ राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उन्हें उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए 80 उम्मीदवार नहीं मिले।

CM Mohan Yadav challenged Rahul Gandhi said If you have courage then contest elections from Delhi

देश का लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भारत देश का लोकतंत्र सबसे सुरक्षित हाथों में है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लोकतंत्र को लेकर बातें कर रहे हैं उससे साफ जाहिर है कि वे भयभीत हैं। वे कह रहे हैं कि मोदीजी आ जाएंगे तो संविधान बदल देंगे, लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी 10 सालों से प्रधानमंत्री हैं। देश का लोकतंत्र सबसे सुरक्षित हाथों में है। आज देश का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हर क्षेत्र में भारत की जय-जयकार हुई है। देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है।

CM Mohan Yadav challenged Rahul Gandhi said If you have courage then contest elections from Delhi

पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पहले दिल्ली में कहीं भी बम विस्फोट हो जाते थे। साइकिल पर बम फूट जाते थे, लेकिन अब तो स्थिति यह है कि भारत में कहीं पटाखा भी फूटे तो पाकिस्तान कहता है कि हमने नहीं फोड़ा है। पाकिस्तान ने एक बार गलती कर दी थी। बालाकोट में उसने हमारे सैनिकों पर हमला किया था, लेकिन उसके बाद पाकिस्तान को घर में घुसकर दो-दो सबब सिखाया है। अब पाकिस्तान भूलकर भी भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देखता है, क्योंकि उसको पता है कि गलती से आंख उठाई तो उसको इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+