MP News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम यादव का बड़ा ऐलान, धर्मांतरण कराने वालों को मिलेगी फांसी की सजा

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान करने जा रही है।

CM s big announcement on International Women s Day those who convert will be given death penalty

दुराचारियों और धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मासूम बेटियों के साथ दुराचार करने वालों के खिलाफ सरकार बेहद कठोर रुख अपना रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरदस्ती या बहला-फुसलाकर दुराचार करने वाले अपराधियों को कड़ी सजा दी जाएगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में जीवन जीने का अधिकार न मिले।

उन्होंने कहा, "जो धर्मांतरण कराएंगे, उनके लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया जा रहा है। न तो धर्मांतरण चलेगा और न ही दुराचरण। सरकार ने संकल्प लिया है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी।"

लाड़ली बहना योजना के तहत 1552.73 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 'लाड़ली बहना योजना' के तहत 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की।

उन्होंने कहा, "सिंगल क्लिक के माध्यम से मार्च 2025 तक की 1552.73 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा की गई है। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शनधारक महिलाओं को भी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की गई है।"

महिला अधिकारियों के हाथों में सुरक्षा की कमान

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को सौंपी गई थी। इससे यह संदेश दिया गया कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभाने में सक्षम हैं।

साहसिक और समाजसेवा में अग्रणी महिलाओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता और साहसिक कार्यों में अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

कार्यक्रम में शामिल हुए कई प्रमुख नेता

इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विधायक भगवान दास सबनानी, निर्मला भूरिया, सांसद आलोक शर्मा और रामेश्वर शर्मा सहित कई गणमान्य नेता मौजूद थे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री के इन घोषणाओं को प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार द्वारा लिए गए कड़े फैसलों को जनता ने सराहा और महिलाओं ने मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+