मध्‍यप्रदेश के स्‍कूलों में कक्षा 9-12 की अब हर वर्किंग डेज पर लगेंगी कक्षाएं

भोपाल, 27 अगस्‍त। मध्‍यप्रदेश के स्‍कूलों में कक्षा 9-12 की कक्षाएं सप्ताह में दो बार आयोजित की जा रही थीं। अब सभी कार्य दिवसों में कक्षाएं लगेंगी। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कक्षा 1-5 के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने पर निर्णय एक सप्ताह बाद की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा।

pic

नवोदय विद्यालय भी चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे

वहीं नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालयों को कक्षा 9-12 के लिए चरणबद्ध तरीके से 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से स्‍कूल खोलने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अधिसूचना के अनुसार, जिन्होंने स्कूलों को खोलने के लिए अनुमोदित एसओपी का पालन करके स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है।

दिल्‍ली में 1 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे स्‍कूल

गौरतलतब है कि दिल्‍ली में एक सिंतबर से राजधानी में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे। 9 से 12 तक की कक्षा वाले छात्रों के लिए 1 सितंबर से स्कूल खुल जाएंगे। इसके बार दूसरे चरण में कक्षा छह से आठ तक के बच्‍चों के लिए 8 तारीख से स्‍कूल खोले जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार (27 अगस्त) को दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल 1 सितंबर से खुलेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में कॉलेज और कोचिंग सेंटरों को भी खोलने की परमीशन दे दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- सरकार जल्द से जल्द स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है, लेकिन सभी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही आखिरी फैसला लिया जाएगा। जिन राज्यों में स्कूल फिर से खोले गए हैं वहां की स्थिति मिश्रित रही है। इसलिए हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+