कौन हैं साध्वी लक्ष्मीदास? जिन पर लगा राममंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत के खाते से 90 लाख निकालने का आरोप
Mahant Kanak Bihari Das News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपए दान करने वाले महंत के बैंक खाते से 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसका आरोप साध्वी लक्ष्मीदास पर लगा है।
12 जुलाई को छिंदवाड़ा के चौरई थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हो गई है। इस बीच कोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत खारिज हो गई है।

अग्रिम जमानत खारिज
कनकधाम आश्रम के महंत कनकबिहारी दास की मृत्यु के बाद उनके बैंक अकाउंट से 90 लाख रुपए की बड़ी राशि की हेराफेरी की गई है। पुलिस जांच के बीच साध्वी ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी थी।
जिसमें उन्होंने कहा था कि महंत कनकबिहारी दास ने उसे बैंक अकाउंट का नॉमिनी बनाया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में बैंक के दस्तावेज पेश किए गए। जिसमें खुलासा हुआ कि कनकबिहारी दास ने किसी को नॉमिनी नहीं बनाया था।
दो बार में निकाले 90 लाख
पुलिस की ओर से कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक साध्वी लक्ष्मीदास (रीना रघुवंशी) ने स्वर्गीय महंत के बैंक खाते से 56 लाख रुपए भोपाल के यस बैंक में अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए। इसी के साथ 34 लाख रुपए अपने करीबियों के अकाउंट में भेजे।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भोपाल निवासी रीना रघुवंशी उर्फ साध्वी लक्ष्मीदास ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की और खाते में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करवाकर नेट बैंकिंग के जरिए खाते से पैसे निकाल लिए।
कोर्ट में चल रहा उत्तराधिकारी का केस
बता दें कि महंत कनक बिहारी दास के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर केस कोर्ट में चल रहा है। वहीं श्याम बाबा भी खुद को महंत कनक बिहारी दास का उत्तराधिकारी मान रहे हैं। दूसरी तरफ साध्वी की ओर से एक कॉपी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने खुद को उत्तराधिकारी बनाया है। मालूम हो कि महंत कनक बिहारी दास का 17 अप्रैल 2023 को सड़क हादसे में निधन हो गया था।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications