हॉस्टल के बाथरुम में झांकता था, सिंघम बनी छात्राएं, ऑफिस में घुसकर जड़े लात-घूंसे
MP के छतरपुर में गर्ल्स हॉस्टल छात्राओं को छेड़ने और उन्हें देखने के लिए सुबह 5 बजे सफाईकर्मी बाथरुम की खिड़की से झांकने पहुंच जाता था। छात्राओं की नजर पड़ी तो उसे पकड़कर जमकर धुनक दिया। आरोपी छात्रावास के बाजू में स्थित होमगार्ड कार्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात था। उस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

छतरपुर के कॉलेज स्तर की गर्ल्स छात्राओं के सरकारी हॉस्टल में एक युवक सुबह साढे चार से पांच बजे के अंधेरे मे हॉस्टलं परिसर में घुसकर बाथरुम से झांकता था। वह उन्हें छेड़ता और नहाते समय देखता था। जब छात्राओं की नजर पडी तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में तस्दीक की और युवक को मौके पर पकड़ने का प्लान बनाया। युवक हॉस्टल के पास ही स्थित होमगार्ड कार्यालय में सफाईकर्मी के रुप में काम करता था। गुस्से से आगबबूला छात्राएं होमगार्ड कार्यालय परिसर में घुसी और छेड़खानी करने वाले युवक को घेरकर उसकी धुनाई कर दी। लड़कियों ने उसे थप्पड़ भी जड़ दिए।

मप्र के छतरपुर में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं के बाथरुम की खिड़की से झांकने और छेड़खानी करने वाले होमगार्ड कार्यालय के सफाईकर्मी की छात्राओं ने जमकर धुनाई कर दी। होमगार्ड कार्यालय परिसर में घुसकर छात्राओं ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। शिकायत के बाद आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दरअसल छात्राओं ने बीते रोज एक युवक को पकड़ा था। वह होमगार्ड कार्यालय परिसर में घुसा तो छात्राएं भी पीछे-पीछे परिसर में पहुंच गई और युवक की कॉलर पकड़कर उसे घेरकर धुनक दिया। लड़कियों ने थप्पड़ माने, खूब गरिया। बाद में पता चला किया युवक होमगार्ड कार्यालय का सफाई कर्मचारी है। जो छात्राओं को छेड़ने के लिए सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच परिसर में घुस आता था।

नीम के पेड़ की डालियों से होकर परिसर में घुसता था।
आरोपी युवक नीतेश करोसिया की हरकतों और छेड़खानी को लेकर छात्राओं ने बताया कि वह सुबह साढे़ चार बजे से पांच बजे के बीच हॉस्टल परिसर में घुस आता था। बाउंड्री के बाहर नीम का पेड़ लगा है, जिसके सहारे वह परिसर में अंदर उतर आता था। एक लड़की ने उसे देखा था, पहले हमें लगा कि उसे भ्रम हुुआ है। बाद में हमने छुपकर देखा तो दूसरे दिन वहीं लड़का फिर खिड़की से झांक रहा था। हमने उसे सामने से देख लिया था, चेहरा भी पहचान गए थे। सीसीटीवी फुटेज से भी चेक किया। उसके बाद उसे पकड़ने गए थे। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
कॉलेज हॉस्टल की छात्राओं, वार्डन की शिकायत पर एफआईआर
आदिवासी सीनियर छात्रावास की छात्राओं और वार्डन ने युवक नीतेश करोसिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। युवक छेड़खानी करता था। शिकायत के बाद मामले में आरोपी नीतेश करोसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कार्रवाई की जा रही है।
- विक्रम सिंह, एएसपी, छतरपुर












Click it and Unblock the Notifications