साइबर ठगी का प्रयासः विधायक को 25 करोड़ की लाटरी खुलने का झांसा, खाता नंबर, आधार कार्ड मांगा
छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी को बीते रोज मुंबई से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर साइबर ठगी का प्रयास किया था। दरअसल उनके पास फोन काॅल आया और उनको 25 करोड़ की लाटरी लगने का झांसा दे रहा था।

मध्य प्रदेश के छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी को एक फोन काल आया और सामने वाले ने उनको 25 करोड़ की लाटरी लगने का खबर सुनाई। बाद में फोन करने वाला व्यक्ति गोलमोल बातें कर उनका बैंक अकाउंट और आधार कार्ड नंबर की डिमांड करने लगा। दरअसल विधायक को किसी अनजान मोबाइल नंबर से अज्ञात ठग फोन पर झांसा देकर साइबर ठगी करने का प्रयास कर रहा है।
छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी अपने आवास पर क्षेत्र की जनता व अपने कार्यकर्ताओं की समस्याएं मिल रहे थे। इसी दौरान उनके फोन पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से काॅल आया। सामने वाले ने बताया कि वह मुंबई फोन कंपनी से फोन रहा है। कंपनी ने कौन बनेगा करोड़पति आॅफर निकाला था। इसमें सभी कंपनियों के 5 हजार मोबाइल नंबर में से आपका मोबाइल नंबर सिलेक्ट हुआ है और आपको 25 करोड़ की लाटरी निकली है। विधायक चतुर्वेदी समझ गए कि यह फर्जी काॅल है और कोई ठग बात कर रहा है, उन्होंने अपना मोबाइल फोन का स्पीकर आॅन किया और बात करने लगे। इस दौरान सामने वाले व्यक्ति से जब उन्होंने सवाल पूछना शुरू किया तो वह यहां-वहां की बाते कर घुमाने लगा और विधायक चतुर्वेदी से उनका बैंक अकाउंट नंबर और आधार कार्ड देने की बात करने लगा।
बातचीत के दौरान का वीडियो भी वायरल
विधायक आलोक चतुर्वेदी के साथ मौजूद उनके कार्यकर्ताओं ने इस पूरी घटना का वीडियेा भी बना लिया, ताकि वे लोगों को सचेत कर सकें कि यदि आपको कोई फोन करता है और लाटरी खुलने का झांसा देता है तो उसके साथ बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, ओटीपी या अन्य कोई भी जानकारी शेयर न करें। विधायक के अनुसार इस तरह के साइबर ठग सबसे ज्यादा लाटरी खुलने का झांसा देकर लोगों को लालच देकर जाल में फंसाते हैं। उनके आए इस तरह के फोन की पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications