MP News: शाहगंज और खटपुरा के बीच चौरसिया बस पलटी 4 लोगों की मौत, 13 से ज्यादा लोग घायल

MP Accident News: सीहोर जिले में बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। 14 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से चार को नर्मदापुर भेजा गया है।

यह दुर्घटना शाहगंज के पास, शाम के लगभग 6:30 बजे हुई थी। बस भोपाल से बकतरा की तरफ जा रही थी, जब एक तेज रफ्तार बाइक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की भी मौत हो गई। बस के पलटने के बाद, दो महिलाएं इसके नीचे दब गईं। उनकी भी मौत हो गई।

Chaurasia bus overturned between Shahganj and Khatpura 4 people died more than 13 people injured

बुदनी बीएमओ रामहित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद, घायलों को पांच एम्बुलेंस से बुदनी अस्पताल ले जाया गया। सातों को ज्यादा चोटें लगी थीं। इनमें से चार को रेफर किया गया है।

घायलों में से एक के हाथ में टूट गया है और एक के चेहरे पर चोट है। दुर्घटना के बाद, शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से बुदनी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल चार लोगों को नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

Chaurasia bus overturned between Shahganj and Khatpura 4 people died more than 13 people injured

इनकी मौत हो गई

  • आरती बाई, पति - अजय राजपूत (32), निवासी - नीमटोन थाना, शाहगंज।
  • चरनो देवी, पति - राधेलाल (50), निवासी - नीमटोन, शाहगंज।
  • राजकुमार, पिता - लालजीराम (22), निवासी - अहमदपुर, औबेदुल्लागंज।
  • मंगल, पिता - अमरसिंह ठुमरे (35), निवासी - पिपरिया थाना, गोहरगंज।
  • नितेश मार्सकोले, पिता - लालजीराम (20), निवासी - हमदपुर।
  • प्रेमबाई, पति - मनोहर नामदेव (55), निवासी - डोभी, शाहगंज।
  • आभाराम, पिता - सत्य राम (36), निवासी - सुखा कुर्मी, मंडीदीप।
  • बलदेव, पिता - लखन लाल (48), जोनतला, शाहगंज।
  • पप्पू कुमार, पिता - फारिक (20), निवासी - बिहार।
  • उपेंद्र, पिता - उदाहिसिनी (27), निवासी - बिहार।
  • मुन्ना लाल, पिता - अफसर (18), निवासी - बिहार।
  • देवेंद्र, पिता - राधेलाल (33), नीमटोन, शाहगंज।
  • मनमीत सिंह, पिता - राम रतन (70), शिव तला तहसील, बाड़ी।
  • सुरेंद्र सिंह, पिता - मनमीत सिंह (55), निवासी - शिव तला तहसील, बाड़ी।
  • इसके अलावा, कुछ और लोग घायल हैं, उन्हें हल्की चोटें आई थीं।

बस में यात्रा कर रहे लोगों ने बताया कि हम नौ लोग भोपाल से बकतरा की यात्रा कर रहे थे। बस में करीब 35-40 सवारी थी। मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार सामने से आ गया और सीधा बस में टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस भी मोड़ पर पलट गई। हम सभी बस के नीचे दब गए। दो महिलाएं भी बस के नीचे दब गईं थीं। हमने उन्हें निकाला। करीब 15 लोग घायल हुए हैं। मेरे घुटने, पीठ और हाथ में चोट आई है। मेरे साथी पप्पू कुमार और मोना आलम भी घायल हुए हैं। उनके सीने, पैर और हाथों में चोटें हैं।

छह साथियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के करीब 10-15 मिनट बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हमें बुदनी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से हमारे दो साथियों को नर्मदापुरम अस्पताल में भर्ती किया गया है। बकतरा से आ रहे बलदेव सिंह को भी इसी बस में घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बाइक से टकराने के बाद बस रोड पर लहराई और फिर पलट गई। टक्कर के बाद बस में ही फंस गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+