KBC 11 : इस एक सवाल का सही उत्तर देते ही करोड़पति बन जाएंगी मध्य प्रदेश की चरणा गुप्ता, देखें VIDEO

शहडोल। मध्य प्रदेश के लिए खुशखुबरी है। यहां की चरणा गुप्ता कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-11) की हॉट सीट पर एक करोड़ रुपए के सवाल तक पहुंच गई है। चरणा एक करोड़ जीत पाती है या नहीं इसका पता सोमवार रात नौ बजे सोनी टीवी चैनल पर केबीसी के एपिसोड में पता चलेगा।

Charna Gupta will answer for First crorepati of KBC 11 shahdol MP waiting

चरण गुप्ता हॉट सीट पर बैठकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने सवालों के सही जवाब देते हुए एक करोड़ रुपए तक का पड़ाव पार कर लिया है। अब सिर्फ एक करोड़ रुपए का सवाल पूछा जाना है। बता दें कि चरणा गुप्ता मध्य प्रदेश के ब्यौहारी की रहने वाली हैं। वर्तमान में शहडोल जिले में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। चरणा ने पुणे से ग्रेजुएशन किया। 29 जुलाई 2017 को इनकी पोस्टिंग शहडोल में हुई थी। चरणा के पति अमर गुप्ता शहडोल में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर हैं।

अमिताभ बच्चन ने किया प्रभावित

मीडिया से बातचीत में चरणा ने बताया कि केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके सवालों का जवाब देना बहुत ही गौरवशाली क्षण रहा। वे प्रतिभागी का मनोबल बढ़ाते हैं और बीच-बीच में ऐसे सवाल भी करते हैं जिससे टेंशन जरा भी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि मुझे अभी फिलहाल ज्यादा कुछ बताने से रोका गया है इसलिए मैं चाहूंगी कि लोग मेरा शो देखें।

2017 में हुई थी चरणा की शादी

2017 में हुई थी चरणा की शादी

चरणा की शादी 20 फरवरी 2017 को हुई। जिस समय केबीसी की हॉट सीट पर चरणा गुप्ता अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दे रही थी, उस वक्त उनके पति अमर गुप्ता बार-बार हाथ जोड़कर ईश्वर से उनकी सफलता की दुआ मांग रहे थे। चरणा को घर में लोग प्यार से कांची पुकारते हैं।

...तो केबीसी सीजन 11 की पहली करोड़पति

...तो केबीसी सीजन 11 की पहली करोड़पति

चरणा गुप्ता 14 सवालों के सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए के 15वें सवाल तक पहुंच गई, मगर दिक्कत यह है कि अब उसके पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची है। वह अंतिम सवाल का सही उत्तर देकर एक करोड़ रुपए जीतते है या गेम बीच में छोड़ती है या फिर जवाब गलत देती है। इन सारे सवालों के जवाब सोमवार रात नौ बजे आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। अगर वह जीत पाती है तो केबीसी 11 की पहली करोड़पति होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+