Success Story: जिद के सामने असफलता पराजित, चौथे प्रयास में IFS बने शिवपुरी के चंद्र कुमार, जानें प्रिपरेशन टिप

जिद के सामने असफलता पराजित, चौथे प्रयास में IFS बने शिवपुरी के चंद्र कुमार

शिवपुरी, 29 जून। शिवपुरी के चंद्र कुमार अग्रवाल ने आईएफएस परीक्षा 2021 में 35वीं रैंक हासिल करके शिवपुरी का गौरव बढ़ा दिया है। चंद्र कुमार ने चौथी बार में यह सफलता हासिल कर ली है। इससे पहले वे आईएएस का इंटरव्यू भी पास कर चुके हैं।

चंद्र कुमार अग्रवाल
अपने दादा की सीख पर किया अमल
भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 में सफलता हासिल करने वाले चंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपने दादाजी द्वारा दी गई सीख पर अमल किया है। चंद्र कुमार अग्रवाल बताते हैं कि उनके दादा रामजीलाल ठेइया उनसे हमेशा कहते रहते थे कि अगर परीक्षा में सफलता हासिल करनी है तो इसके लिए ध्यान और एकाग्रता होना बहुत जरूरी है। दादा जी की प्रेरणा से ही चंद्र कुमार अग्रवाल ने रोज आधे घंटे से अधिक समय तक ध्यान लगाना शुरू किया जिससे उन्हें बहुत फायदा हुआ।
दसवीं की परीक्षा में भी चंद्र कुमार अग्रवाल ने किया था पूरा प्रदेश टॉप
चंद्र कुमार अग्रवाल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। जब चंद्र कुमार अग्रवाल दसवीं की कक्षा में थे तब उन्होंने पूरे प्रदेश में अव्वल आकर यह बता दिया था कि वे कितने होनहार स्टूडेंट हैं। तभी से चंद्र कुमार अग्रवाल के परिजनों को भी लगने लगा था कि चंद्र कुमार जरूर कोई बड़ा अधिकारी बनकर दिखाएगा।
मैकेनिकल इंजीनियर से बीटेक कर चुके हैं चंद्र कुमार अग्रवाल
चंद्र कुमार अग्रवाल मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक कर चुके हैं। चंद्र कुमार अग्रवाल ने आईआईटी वाराणसी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का बीटेक किया था। वर्ष 2016 में उन्होंने बीटेक कर लिया था और इसके बाद उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी।
तीन बार मिली असफलता
चंद्र कुमार अग्रवाल बताते हैं कि उन्होंने आईएएस अधिकारी बनने के लिए बहुत मेहनत की थी। उन्होंने तीन बार यूपीएससी का एग्जाम भी दिया था लेकिन उन्हें तीन बार असफलता ही हाथ लगी और वे सफल नहीं हो सके। चौथी बार में चंद्र कुमार अग्रवाल को सफलता मिल गई।
आईएएस के लिए भी दे चुके हैं इंटरव्यू
चंद्र कुमार अग्रवाल अपनी सफलता का जिक्र करते हुए अपनी असफलताओं के बारे में भी बताते हैं। चंद्र कुमार अग्रवाल बताते हैं कि उन्होंने आईएएस के लिए भी दो बार इंटरव्यू दिया था लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे फिर भी चंद्र कुमार अग्रवाल ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और नए जोश के साथ वे आगे बढ़े। इस बार उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 में सफलता हासिल कर ली।
सवाल का जवाब देते वक्त प्रस्तुतीकरण का रखा ध्यान
चंद्र कुमार अग्रवाल बताते हैं कि इंटरव्यू में जो सवाल पूछा जाता है उसका जवाब देने के साथ ही जवाब का प्रस्तुतीकरण भी बहुत महत्व रखता है इसलिए प्रस्तुतीकरण पर भी विशेष ध्यान होना चाहिए। चंद्र कुमार अग्रवाल ने भी ऐसा ही किया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+