Seoni Online Marriage: कनाड में दूल्हा-दुल्हन, 11000 KM दूर से बैठे पंडितजी ने पढ़ा मंत्र और शादी संपन्न
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Online Marriage) के सिवनी जिले में हाईटेक तरीके से विवाह हुआ है। सिवनी में बैठे पंडितजी ने करीब 11 हजार किलोमीटर दूर कनाडा में शादी कराई है। कनाडा में रह रहे दूल्हा और दुल्हन ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। पंडितजी लैपटॉप के सामने बैठकर मंत्र पढ़ा है और वहां दोनों ने सात फेरे लिए हैं। एमपी के सिवनी जिले में दूसरी बार ऐसा मामला सामने आया है।
पंडित राजेंद्र पांडेय ने कनाडा के टोरंटो शहर में मौजूद दूल्हा-दुल्हन की ऑनलाइन शादी करवाई है। यह शादी 26 जुलाई को शाम में हुई। इस शादी में वर-वधू और घराती-बाराती कनाडा से ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

इस दौरान जोड़े ने पंडित जी के बताए सभी संस्कार पूरे किए और रस्में निभाईं। फिर पंडित जी ने मंत्र पढ़ते हुए ही हिंदू विधि-विधान से उनके सात फेरे पूरे करवाए। विवाह संपन्न होने के बाद वर-वधू ने पंडितजी को सिवनी पहुंचकर दक्षिणा देने का संकल्प लिया।
जानकारी के अनुसार, सिवनी के बारापत्थर निवासी परिवार की बेटी संगीता की शक्रवार को शादी कनाडा के टोरंटो शहर निवासी कायल विवाह संपन्न हुआ है। काम की व्यस्तता के कारण दोनों भारत आकर शादी करने में असमर्थ थे। इसके बाद संगीता ने सिवनी में अपने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बच्चों की परेशानी को समझते हुए सिवनी के पंडित राजेंद्र पांडेय से मिलकर विवाह का शुभ मुहूर्त निकलवाया। तारीख तय होने के बाद उन्होंने पंडितजी से ऑनलाइन जुड़कर शादी कराने का आग्रह किया। उसके बाद पंडितजी ने दोनों की ऑनलाइन विवाह संपन्न कराया है।
पंडित राजेंद्र पांडे के मुताबिक उनके लिए ऑनलाइन शादी करने का यह दूसरा अनुभव है। इसके पहले वह अमेरिका में बैठे वर-वधू की शादी करवा चुके हैं। इस प्रकार की शादी के लिए वह आगे भी तैयार रहेंगे। इस शादी से दोनों के परिजन खुश हैं और भारत आकर उन्होंने दक्षिण देने का वचन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications