MP News: छावनी परिषद SAUGOR का 100 साल बाद नाम संशोधित, अब होगा SAGAR
छावनी परिषद सागर ने आम सूचना जारी कर कैंट परिषद SAUGOR (साउगर) के नाम की स्पेलिंग को Sagar करने की जानकरी दी है। करीब 100 साल बाद यह संशोधन हो सका है।

SAUGOR कैंटोनमेंट बोर्ड अब Sagar कैंटोनमेंट बोर्ड कहलाएगा। केंद्र सरकार ने SAUGOR के नाम में परिवर्तन कर दिया है। अंग्रेजों के समय गठित छावनी परिषद में सागर को साउगर लिखा जाता रहा है। रेलवे में अब भी SAUGOR ही उपयोग हो रहा है।
सागर छावनी परिषद ने बुधवार को एक आम सूचना जारी कर सागर छावनी परिषद की अंग्रेजी में लिखी जाने वाली स्पेशलिंग में सुधार की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर सागर छावनी का अंग्रेजी नाम SAUGOR कैंटोनमेंट से Sagar कैंटोनेंमेंट किया गया है।
सागर रेलवे में अब भी SAUGOR ही लिखना पड़ता है
बता दें कि मध्य प्रदेश में सागर शहर इकलौता ऐसा शहर होगा जिले केंद्र सरकार के रक्षा विभाग, रेलवे विभाग, डाॅक विभाग में SAUGOR लिखा जाता है, जबकि राज्य सरकार के अधीन सभी विभागों में सागर ही लिखा जाता है। इस कारण रेलवे में सफर करने वालों को, केंद्र सरकार के अधीन अन्य विभागों में पत्राचार करने, कार्य के लिए एक ही शहर की अंग्रेजी में दो-दो स्पेलिंग लिखना होती हैं। रक्षा मंत्रालय ने तो इसमें सुधार कर लिया, लेकिन रेलवे विभाग में अभी भी साउगर ही उपयोग हो रहा है। इसके कारण कीवर्ड भी अलग-अलग ही उपयोग होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications