Instagram पर स्टोरी को लेकर एसपी को बुलानी पड़ी चार थानों की पुलिस, दो समुदायों के बीच हुई जमकर मारपीट
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का एक सीसीटीवी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी वीडियो में दर्जनों युवकों को एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
पूरा विवाद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने को लेकर शुरू हुआ था। हार-जीत को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाने पर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। यह पूरा मामला खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम सिरपुर का है।

दो समुदायों की इस मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने इस पूरे घटना को संज्ञान लिया है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि जिले की शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी और माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ शक्ति से कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है और तनाव को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव के एक युवक ने हाल ही में हुए हेला (पाड़ा) की हार-जीत को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई हुई थी। इस पोस्ट को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडों से पिटाई होती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications