MP chunav 2023: बीएसपी ने बेचा 40 लाख रुपये टिकट! पार्टी से बागी नेता रामराजा पाठक का आरोप
BSP sold tickets: एमपी के खजुराहो बीएसपी से बागी हुए रामराजा पाठक ने बीएसपी में पैसे देकर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया हैं। टिकट वितरण को लेकर खफा रामराजा ने कई नेताओं को खरी-खरी भी सुनाई। पार्टी के रवैये से नाराज होकर उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया।
आरोप लगाते हुए रामराजा पाठक ने कहा कि वह 15 साल से बीएसपी के कार्यकर्ता थे लेकिन उनका टिकट देने के बाद भाजपा से बागी हुए डॉक्टर घासीराम पटेल को 40 लाख रुपए में टिकट बेच दी।

आपको बता दें कि बीएसपी की पहली लिस्ट में ही रामराजा पाठक का नाम राजनगर विधानसभा क्षेत्र से घोषित किया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही भाजपा से बागी हुए डॉक्टर घासीराम पटेल को रामराजा पाठक की टिकट काटकर उन्हें दे दी गई। जिसके चलते बीएसपी पर आज रामराजा पाठक ने प्रेस वार्ता के माध्यम से टिकट बेचने के आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दिया है, हालांकि वह किस पार्टी में जाएंगे यह तो स्पष्ट नहीं किया, लेकिन भाजपा में जाने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications