MP में आज से लगेगी 18+ लोगों को बूस्टर डोज, दिशा-निर्देश जारी

भोपाल, 15 जुलाई। केंद्र सरकार की तरफ से 18 से 59 साल के लोगों को 75 दिनों तक फ्री बूस्टर डोज लगाने के ऐलान के बाद राजधानी भोपाल में आज यानि कि 15 जुलाई से 75 सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। 18 + लोग सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक फ्री वैक्सीनेशन करवा सकेंगे। इस संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Recommended Video

    Covid-19 Booster Shot : आज से 75 Days सभी वयस्कों को Free लगेगा Booster Dose | वनइंडिया हिंदी |*News
    Booster dose in MP

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश में कोविड-19 के विरुद्ध बूस्टर डोज लगाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 21 जुलाई से 25 सितंबर 2022 तक कोरोना नियंत्रण के लिए बूस्टर डोज़ टीकाकरण अभियान भी चलाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जाएगा। जिस प्रकार प्रदेश की जनता ने पहले और दूसरे डोज़ लगवाने में देश में रिकार्ड स्थापित किया था वैसे ही इस अभियान को भी सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

    वहीं, मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि टीकाकरण महाअभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, जनअभियान परिषद और क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों आदि को भी शामिल करते हुए जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। साथ ही जनता से विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी अपील की जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+