मध्य प्रदेश में सड़क पर पड़े मिले मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट, पेट फट गया और आंतें बाहर निकलीं

मध्य प्रदेश में सड़क पर पड़े मिले मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट, पेट फट गया और आंतें बाहर निकलीं

बैतूल, 25 मार्च। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गजपुर गांव में सड़क पर पड़े मिली मोबाइल की बैटरी फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ। चौथी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। आंख और हाथ-पैर में भी गंभीर चोट आई है।

baitul Madhya Pradesh

जानकारी के अनुसार गांव गजपुर के बल्लू कुमरे का बेटा राजा शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में उसे मोबाइल की बैटरी पड़ी मिली, जिसे उसने उठा लिया और उससे खेलने लगा।

खेल-खेल में बैटरी में अचानक से ब्लास्ट हो गया। बैटरी के टुकड़े उछलकर बच्चे के पेट सहित हाथ-पैर में लगे। ब्लास्ट हुआ तो दूसरे बच्चे डरकर भाग निकले। सड़क पर पड़े लहूलुहान बच्चे को देख ग्रामीण दौड़े और बच्चे के परिवार को सूचना दी। वे उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। बैटरी फटने से बच्चे के पेट और पैर में ज्यादा चोट आई है।

बच्चे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट में बच्चे के पेट से आंतें बाहर निकल आई थीं। जिसके बाद फटे पेट की सर्जरी कर आंतों को भीतर किया गया। अगर खून ज्यादा बह जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि विस्फोट बहुत तेज था और उससे आई चोट और शरीर पर मिले निशान छर्रे जैसे लग रहे हैं। चोट के पास बारूद और कार्बन पार्टिकल जैसे तत्व भी मिले हैं, इसलिए उस मौके को देखा जाना चाहिए, जहां विस्फोट हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+