जेपी नड्डा ने रीवा में इंडी गठबंधन को यूं लिया आड़े हाथ, कहा- ये लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे रहते हैं
MP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार 23 अप्रैल को रीवा पहुंचे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। नड्डा ने कहा कि लाल किले से जहां पीएम नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को हटाने की बात करते हैं। वही, इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे रहते हैं।
रीवा में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि ऐसा कोई घोटाला बचा है क्या जो इस गठबंधन ने ना किया हो। कांग्रेस ने कोयला घोटालापन डूबी घोटाला हेलीकॉप्टर घोटाला कॉमनवेल्थ घोटाला 2G घोटाला 3G घोटाला चीनी घोटाला चावल घोटाला, अखिलेश की पार्टी ने गोमती रिवर फ्रंट घोटाला लैपटॉप घोटाला साइकिल घोटाला किया।

इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि टीएमसी ने शिक्षक घोटाला डीएमके बालू घोटाला किया है। लाल यादव नौकरी के नाम पर जमीन घोटाला चारा घोटाला तक का डाला है। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार है कोई जेल में है तो कोई बेल पर है। अरविंद केजरीवाल शरद जैन मनीष सोंधिया जहां जेल में है। वहीं, संजय सिंह बेल पर है।
जेपी नड्डा ने मंच से बोलते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तिवारा प्रधानमंत्री बनाने का है यह चुनाव विकसित भारत का चुनाव है। कहा कि 10 वर्षों में हमारे देश के पीएम मोदी ने चाल चरित्र परिभाषा व काम करने के तरीका को बदल दिया है। अब जाति धर्म आगडा पिछड़ा वोट बैंक समुदाय की आधार पर नहीं बल्कि विकास के काम एवं विकासवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाता है।
कहा कि यह मोदी सरकार ही है जहां वोट मांगने के पहले केवल भारतीय जनता पार्टी के सांसद ही अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखते हैं अपने द्वारा किए गए कार्यों को बताते हैं उन्हें कार्यों के पर आपसे वोट मांगते हैं। कभी आपने कांग्रेस के नेताओं को रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए देखा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय लोक लुभावने घोषणा पत्र तैयार करते हैं सरकार बनते या सत्ता में आने के बाद उन घोषणा पत्रों को भूल जाते हैं। जेपी नड्डा ने मंच से बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना, केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, इज्जत घर योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पर विस्तार से बात की।












Click it and Unblock the Notifications