बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील वीडियो भेज किया जा रहा ब्लैकमेल, वॉट्सऐप पर आया था अश्लील कॉल
भोपाल, फरवरी 07। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा को एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर वीडिया कॉल आता है। साध्वी प्रज्ञा जैसे ही कॉल उठाती हैं तो दूसरी तरफ एक लड़की वीडियो कॉल पर कपड़े उतारते हुए दिखती है। ये देख सांसद ने तुरंत फोन काट दिया। कॉल कटने के कुछ घंटों के बाद उसी नंबर से साध्वी प्रज्ञा के पास एक अश्लील वीडियो भेजा जाता है। जिसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह का चेहरा दिख रहा है। अब वीडियो भेजने वाले साध्वी प्रज्ञा सिंह को धमकी दे रहे हैं कि वो इस वीडियो को वायरल कर देंगे।

भोपाल के टीटी नगर थाने में केस दर्ज
सेक्सटॉर्शन मामले का शिकार होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला सांसद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस संदर्भ में भोपाल के टीटी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
पैसों की डिमांड कर रहे हैं ब्लैकमेलर्स
आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने अपनी शिकायत में वो नंबर भी दिया है, जिससे वीडियो कॉल और सामान्य कॉल आया था। साध्वी प्रज्ञा ने बताया है कि 6371608664 नंबर उन्हें कॉल आया था और बाद में 8280774239 नंबर से एक वीडियो भेजा गया, जिसे रिकॉर्ड किया गया था। ब्लैकमेल करने वाले अब साध्वी प्रज्ञा से पैसों की डिमांड कर रहे हैं और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने साध्वी प्रज्ञा को गाली भी दी है।
टीटी नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने एनबीटी से बात करते हुए बताया है कि
वीडियो भेजकर साध्वी प्रज्ञ को धमकी दी जा रही है। साइबर सेल ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सांसद को धमकी देने वाले कौन हैं?












Click it and Unblock the Notifications