प्रज्ञा ठाकुर ने बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त', कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
BJP MP Pragya Singh Thakur, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने हाल ही में दिए अपने एक बयान में नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी बताया था। गोडसे को पहला आतंकवादी बताने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विज सिंह पर पलटवार किया हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 'कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया है।'
Recommended Video
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बुधवार (13 जनवरी) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'कांग्रेस ने हमेशा देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने 'भगवा अतांक' कहा है, इससे बुरा और क्या हो सकता है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने गोडसे का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। इससे पहले मंगलवार को सीहोर रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करने पहुंची प्रज्ञा ठाकुर ने ग्वालियर में शुरू हुई गोडसे ज्ञानशाला पर भी बात की।
Congress has always abused the patriots. He has said 'Bhagwa aatank' (Saffron terror), what can be worse than this: BJP MP Pragya Singh Thakur on being asked 'Congress leader Digvijaya Singh called Godse the first terrorist' pic.twitter.com/mB0LlB3qL8
— ANI (@ANI) January 13, 2021
उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्र भक्त पूरे देश में अपने अपने तरीके से काम करते हैं। इसको लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। तो वहीं, ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद हिंदू महासभा ने ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को मंगलवार को बंद कर दिया है। इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी। साथ ही गोडसे की पूजा भी की थी। इसके बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई थी और शिवराज सरकार को घेरा जाने लगा था।
आपको बता दें कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। बीजेपी को सफाई देनी पड़ गई थी और पार्टी को प्रज्ञा ठाकुर के बयान से अलग कर लिया। तो वहीं, अब कांग्रेस ने इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने कहा, 'जब आप एक आतंकवाद के मामले में आरोपी को संसद भेजते हैं, तो आपको यही मिलता है। प्रज्ञा जैसा व्यक्ति क्या कहेगा?'
ये भी पढ़ें:- 'बिहार में का बा' वाली Neha Singh Rathore के खिलाफ जौनपुर में दर्ज हुआ केस, यह है आरोप