BJP MP Assembly Election 2023 Roadmap: भरोसमंद शाह के हवाले एमपी! नजर आ रहा नया मॉडल
BJP MP Assembly Election 2023 Roadmap: एमपी में फिर 'कमल' खिलाना है। पिछले बार के बुरे अनुभवों से सबक सीखकर और सभी को साथ में लेकर। बीतते जुलाई के साथ अब ऐसी ही तस्वीर उभरकर सामने आ रही। पीएम मोदी के सबसे भरोसेमंद और पार्टी के लिए दमदार अमित शाह की सिलसिलेवार एमपी विजिट उसी का हिस्सा है।
चुनावी रोड मैप में उभरने वाले कांटो को उखाड़ने का हुनर भी अमित शाह को महारथ हासिल हैं। यही वजह है कि प्रदेश में बीजेपी की सत्ता रहते हुए हर मोर्चे पर जमीन मजबूत की जा रही हैं। राजधानी भोपाल में शनिवार को शाह फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
एमपी में लगातार शाह के दौरे की पार्टी खेमे में भी जबरदस्त हलचल हैं। सूत्रों के मुताबिक अंदर खाने की खबर यही बताती है कि चुनाव का पूरा जिम्मा अमित शाह के ही कंधो पर ही हैं। गुजरात जीत का फॉर्मूला या फिर कर्नाटक हार का सबक, कई बड़े फैसले होने की सुगबुगाहट जब-तब होती रही। लेकिन कोई भी बात निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची।

इसके पीछे वजहें ढेरों हो सकती हैं। यह भी कि प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में सीएम शिवराज सिंह चौहान के चेहरे के अलावा कोई दूसरा ऐसा फेस नहीं, जिसके बलबूते चुनावी वैतरणी पार की जा सकें। शिवराज की लोकप्रियता हो या फिर जनता के बीच जगह बनाने लागू की योजनाएं, आने वाले चुनाव का हिस्सा बनेगी। अब प्रदेश भर में विजय संकल्प यात्रा का भी प्लान बनाया जा रहा हैं।
साथ प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पीएम मोदी की क्लास की तैयारी की भी खबर हैं। तीन दिन पहले बुधवार को जब अमित शाह भोपाल आए तो संगठन पदाधिकारियों के बीच इन तैयारियों पर भी रायशुमारी हुई। नजर 2024 पर भी है, लिहाजा इस चुनाव की तैयारियों के बहाने ऐसा मॉडल सामने लाने की कोशिश हो रही है, जिसका फायदा आगे भी मिल सकें। विजय संकल्प यात्रा उज्जैन, चित्रकूट, ग्वालियर, जबलपुर और अन्य स्थान रूट मैप तैयार हो रहा हैं। सितंबर की शुरुआत में शुरू होकर यह यात्रा अंतिम सप्ताह में समाप्त होगी। पार्टी का फोकस प्रदेश की उन कमजोर और पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों पर भी हैं, जिसके कारण 15 महीने बीजेपी को सत्ता से दूर रहना पड़ा था। मुकाबला कांग्रेस द्वारा की जा रही घोषणाओं से भी हैं। कुल मिलकर माइक्रो मैनेजमेंट कर जीतने की रणनीति तैयार की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications